﻿1
00:00:02,220 --> 00:00:04,240
ये 'ईएसओ' प्रसारण है.

2
00:00:04,240 --> 00:00:07,860
अग्रणी विज्ञान और 'ईएसओ' के नेपथ्य की झलकियाँ.

3
00:00:07,860 --> 00:00:10,330
'ईएसओ' यानि द यूरोपीयन सदर्न आब्जर्वेटरी

4
00:00:10,500 --> 00:00:17,810
ब्रह्माण्ड को टटोलते हुए हमारे सूत्रधार डा० जो लिस्क बनाम डा० जे के साथ. 

5
00:00:20,000 --> 00:00:23,120
हैलो, स्वागत है आपका 'ईएसओ' प्रसारण के इस विशेष अंक में. 

6
00:00:23,500 --> 00:00:27,830
ये आपको 'ईएसओ' की अक्टूबर में पचासवीं वर्षगाँठ तक ले जायेगा. 

7
00:00:27,830 --> 00:00:30,560
हम आपके लिए आठ विशेष अंक लेकर प्रस्तुत होंगे जिनमें आप ...

8
00:00:30,560 --> 00:00:35,620
'ईएसओ' के दक्षिण के आकाश के अन्वेषण के विगत पचास गौरवशाली वर्षों की गाथा देखेंगे.

9
00:00:39,660 --> 00:00:44,600
बड़े उपकरणों का निर्माण.

10
00:00:49,910 --> 00:00:52,820
खगोलशास्त्र एक बड़ा विज्ञान है.

11
00:00:55,410 --> 00:00:57,170
और बाहर है विराट ब्रह्माण्ड,

12
00:00:57,170 --> 00:01:01,610
और ब्रह्माण्ड के अध्ययन के लिए जरूरी हैं विशाल उपकरण.

13
00:01:06,350 --> 00:01:10,830
ये है अमेरिका के पेलोमर शिखर पर स्थित 5 मीटर व्यास की हेल परावर्तक दूरबीन.

14
00:01:10,830 --> 00:01:15,740
जब पचास वर्ष पूर्व यूरोपीयन सदर्न आब्जर्वेटरी का पदार्पण हुआ 

15
00:01:15,740 --> 00:01:19,190
तब वह दुनिया की सबसे बड़ी दूरबीन थी.

16
00:01:20,440 --> 00:01:26,000
'ईएसओ' की सेर्रो पारनाल में लगी वैरी लार्ज टेलीस्कोप एक अद्यतन उपकरण है.

17
00:01:26,500 --> 00:01:29,310
इतिहास की सबसे शक्तिशाली वेधशाला के बतौर इसने

18
00:01:29,310 --> 00:01:33,690
हमें इस ब्रह्मांड के पूरे सौंदर्य का परिचय दिलाया जिसके हम निवासी हैं.

19
00:01:36,330 --> 00:01:40,600
पर खगोलशास्त्रियों की निगाहें और भी बड़े उपकरणों पर लगी हैं.

20
00:01:40,600 --> 00:01:43,960
और 'ईएसओ' उनके इन सपनों को साकार करने में लगी है.

21
00:01:58,310 --> 00:02:00,630
सैन पेड्रो ड एटाकामा.

22
00:02:02,000 --> 00:02:05,560
असाधारण बहार और प्राकृतिक चमत्कारों से भरी इस धरती पर 

23
00:02:05,560 --> 00:02:10,080
ये मनोहर क़स्बा देशी एटाकामॉस लोगों का घर है.

24
00:02:10,080 --> 00:02:12,630
और ऐसे साहसिक पर्यटकों का भी.

25
00:02:14,890 --> 00:02:18,690
और 'ईएसओ' के खगोलशास्त्रियों और तकनीशियनों का भी.

26
00:02:24,000 --> 00:02:28,070
और सैन पेड्रो के पास ही 'ईएसओ' की पहली महत्वाकांक्षी मशीन आकार ले रही है.

27
00:02:28,070 --> 00:02:33,660
इसका नाम है 'एल्मा' यानि एटाकामा लार्ज मिलीमीटर/सबमिलीमीटर अरे.

28
00:02:34,740 --> 00:02:40,100
'एल्मा' यूरोप, उत्तरी अमेरिका और पूर्वी एशिया का संयुक्त उद्यम है.

29
00:02:40,100 --> 00:02:43,060
ये एक विशाल ज़ूम लेंस के माफिक काम करता है.

30
00:02:43,060 --> 00:02:48,340
इसके 66 एंटेने जब पास पास होते हैं तो हमें चौड़ा दृश्य फलक देते है.

31
00:02:48,340 --> 00:02:54,240
पर इन्हें फैला दीजिए तो ये आकाश के एक छोटे से क्षेत्र का आवर्धित रूप दिखाते हैं.

32
00:02:56,370 --> 00:03:01,060
सबमिलीमीटर तरंगों में 'एल्मा'  ब्रह्माण्ड का कुछ दूसरा नजारा दिखाएगा.

33
00:03:01,060 --> 00:03:02,720
वो क्या होगा?

34
00:03:04,260 --> 00:03:09,740
ब्रह्माण्ड के जन्म कुछ समय बाद हुयी प्रथम मंदाकिनियों के जन्म की प्रक्रिया.

35
00:03:12,480 --> 00:03:15,110
आण्विक गैस के ठंडे धूल भरे बादल.

36
00:03:15,110 --> 00:03:19,200
तारों की पौधशालाएं जहाँ नए सूर्यों और ग्रहों का जन्म होता है.

37
00:03:22,810 --> 00:03:25,370
और, ब्रह्मांड का रसायन शास्त्र.

38
00:03:29,170 --> 00:03:34,160
'एल्मा' जीवन के आधारस्तंभ जैविक अणुओं को खोजेगा.

39
00:03:38,260 --> 00:03:42,070
'एल्मा' के एंटेनाओं का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है.

40
00:03:43,020 --> 00:03:46,420
ऑटो और लोर नमक ये दो विशाल परिवाहक 

41
00:03:46,420 --> 00:03:50,590
सम्पूरित एंटेनाओं को चायनन्तोर पठार पर ऊपर चढ़ाएंगे.

42
00:03:56,790 --> 00:03:58,690
समुद्र तल से 5000 मीटर की ऊंचाई पर 

43
00:03:58,690 --> 00:04:02,980
ये एरे माईक्रोवेव ब्रह्माण्ड के अभूतपूर्व दर्शन कराएगा.

44
00:04:10,090 --> 00:04:11,950
जब 'एल्मा' लगभग पूरा हो चूका होगा,

45
00:04:11,950 --> 00:04:16,060
तब 'ईएसओ' को अपने लक्ष्य तक पहुँचने में कई और वर्ष लगेंगे.

46
00:04:16,060 --> 00:04:18,130
आप वो पर्वत शिखर देख रहे हैं?

47
00:04:18,130 --> 00:04:20,769
इसका नाम है सेरो आर्माजोंस.

48
00:04:22,900 --> 00:04:24,260
ये पारनाल से बहुत दूर नहीं है.

49
00:04:24,260 --> 00:04:29,500
यहाँ लगेगी मानव इतिहास की सबसे बड़ी दूरबीन.

50
00:04:30,000 --> 00:04:34,680
मिलिए यूरोपीय अत्यंत बड़ी दूरबीन या E-ELT से.

51
00:04:35,110 --> 00:04:37,820
ये होगी आकाश पर सधने वाली अब तक की सबसे बड़ी आँख.

52
00:04:42,600 --> 00:04:45,730
इसके दर्पण का व्यास लगभग 40 मीटर होगा.

53
00:04:45,730 --> 00:04:51,260
जिससे ये अपने से पहले की सभी दूरबीनों को बौना बना देगी.

54
00:04:53,290 --> 00:04:56,620
इसमें हैं लगभग 800 कम्पूटर नियंत्रित दर्पण के भाग 

55
00:04:58,280 --> 00:05:02,510
जटिल आप्तिकी ताकि प्रखरतम चित्र मिलें.

56
00:05:04,990 --> 00:05:08,150
दूरबीन कक्ष का गुम्बद एक चर्च से भी बड़ा.

57
00:05:13,120 --> 00:05:17,530
E-ELT में सबकुछ अतिशयपूर्ण है.

58
00:05:20,670 --> 00:05:25,170
पर सबसे बड़े आश्चर्य तो वास्तव में बाहर ब्रह्माण्ड में समाये हैं.

59
00:05:30,720 --> 00:05:35,100
E-ELT  उजागर करेगी दुसरे तारों के गिर्द घूमते ग्रहों को.

60
00:05:38,760 --> 00:05:42,820
इसका ऑट्स वर्णक्रममापी दूसरे धरातीत संसारों के वायुमंडलों को सूंघेगा.

61
00:05:42,820 --> 00:05:45,120
इस आशा से कि जीवन के कोइ चिह्न वहां मिल जांय.

62
00:05:48,910 --> 00:05:54,250
इसके अलावा E-ELT मंदाकिनियों के अलग अलग तारों का अध्ययन करेगी.

63
00:05:54,250 --> 00:05:59,080
ऑट्स से कम करना पड़ोस के शहर के निवासियों से प्रथम बार मिलने जैसा है.

64
00:06:00,000 --> 00:06:02,390
मानों हम ब्रह्माण्ड की टाइम मशीन पर बैठे हों. 

65
00:06:02,390 --> 00:06:06,130
विशाल दूरबीन हमें समय में अरबों वर्ष पीछे ले जाती है,

66
00:06:06,130 --> 00:06:08,400
ताकि हम जान सकें कि यह सब शुरू कैसे हुआ.

67
00:06:12,270 --> 00:06:15,770
शायद यह ब्रह्मांड के त्वरण की पहेली को सुलझा ले

68
00:06:15,770 --> 00:06:20,160
वो आश्चर्यजनक तथ्य कि मंदाकिनियाँ परस्पर दूरियां निरंतर बढ़ती जा रही है.

69
00:06:20,160 --> 00:06:22,640
तेज़ी से और भी तेज़ी से.

70
00:06:34,550 --> 00:06:38,910
खगोलशास्त्र जितना बड़ा विज्ञान है उतनी ही बड़ी इसकी पहेलियाँ हैं. 

71
00:06:38,910 --> 00:06:40,500
क्या धरातीत जीवन है?

72
00:06:40,500 --> 00:06:42,760
ब्रह्मांड का उद्भव कैसे हुआ?

73
00:06:43,890 --> 00:06:48,980
'ईएसओ' की नयी दैत्याकार दूरबीन हमारी इन जिज्ञासाओं को शान्त करेगी.

74
00:06:48,980 --> 00:06:53,000
हम अभी उस लक्ष्य तक पहुंचे नहीं हैं पर ज्यादा समय नहीं लगेगा.

75
00:06:53,000 --> 00:06:54,310
तो फिर क्या होगा अगला साहसिक अभियान?

76
00:06:54,310 --> 00:06:55,910
किसी को नहीं मालूम.

77
00:06:55,910 --> 00:06:58,970
पर वो जो भी हो 'ईएसओ' उसके लिए तैयार है.

78
00:07:31,160 --> 00:07:34,970
इसी के साथ मैं डा० जे 'ईएसओ' प्रसारण के इस विशेष अंक से आपसे विदा ले रहा हूँ.

79
00:07:34,970 --> 00:07:38,300
फिर मिलेंगे ब्रह्मांड की खोज के एक और दिलचस्प अभियान के साथ.

80
00:07:40,730 --> 00:07:42,000
'ईएसओ' प्रसारण 'ईएसओ' द्वारा प्रस्तुत किया गया,

81
00:07:42,000 --> 00:07:44,000
'ईएसओ' यानि यूरोपीय दक्षिणी वेधशाला.

82
00:07:44,910 --> 00:07:46,000
'ईएसओ', यूरोपीय दक्षिणी वेधशाला,

83
00:07:46,000 --> 00:07:48,000
खगोलशास्त्र की अग्रणी अंतर्शासकीय विज्ञान और तकनीकी संस्था है,

84
00:07:48,000 --> 00:07:50,000
जो सन्नद्ध है विश्व की भूतल स्थित सबसे अत्याधुनिक दूरबीनें बनाने में.

85
00:07:53,480 --> 00:07:58,490
प्रतिलेखन 'ईएसओ', अनुवाद - Piyush Pandey पीयूष पाण्डेय, JNMF, इलाहाबाद 

