﻿1
00:00:02,000 --> 00:00:04,000
ये 'ईएसओ' प्रसारण है.

2
00:00:04,260 --> 00:00:07,890
अग्रणी विज्ञान और 'ईएसओ' के नेपथ्य की झलकियाँ.

3
00:00:07,890 --> 00:00:10,310
'ईएसओ' यानि द यूरोपीयन सदर्न आब्जर्वेटरी

4
00:00:10,500 --> 00:00:17,980
ब्रह्माण्ड को टटोलते हुए हमारे सूत्रधार डा० जो लिस्क बनाम डा० जे के साथ. 

5
00:00:20,000 --> 00:00:23,500
हैलो, स्वागत है आपका 'ईएसओ' प्रसारण के इस विशेष अंक में. 

6
00:00:23,500 --> 00:00:27,850
ये आपको 'ईएसओ' की अक्टूबर में पचासवीं वर्षगाँठ तक ले जायेगा. 

7
00:00:27,850 --> 00:00:30,630
हम आपके लिए आठ विशेष अंक लेकर प्रस्तुत होंगे जिनमें आप ...

8
00:00:30,630 --> 00:00:35,560
'ईएसओ' के दक्षिण के आकाश के अन्वेषण के विगत पचास गौरवशाली वर्षों की गाथा देखेंगे.

9
00:00:39,080 --> 00:00:43,000
जीवन की खोज.

10
00:00:45,500 --> 00:00:48,470
क्या आपने कभी ब्रह्माण्ड में जीवन के बारे में सोचा है?

11
00:00:48,470 --> 00:00:51,600
दूरवर्ती तारों के गिर्द जीव सृष्टि से ओतप्रोत ग्रह? 

12
00:00:51,600 --> 00:00:54,500
सदियों से खगोलशास्त्री इस विषय पर चिंतन करते रहे हैं.

13
00:00:54,500 --> 00:00:58,950
आखिर ब्रह्माण्ड में इतनी सारी मंदाकिनियाँ बिखरी पड़ी हैं और प्रत्येक में ढेर सारे तारे हैं

14
00:00:58,950 --> 00:01:01,140
तो फिर पृथ्वी ही विशिष्ट क्यों?

15
00:01:02,500 --> 00:01:07,110
सन् 1995 में स्विस खगोलशास्त्री माइकेल मेयर और डिडियर क्विलोज़ 

16
00:01:07,110 --> 00:01:11,660
वे प्रथम व्यक्ति थे जिन्होंने हमरे सौर मण्डल के बाहर एक सामान्य तारे की परिक्रमारत ग्रह को खोजा.

17
00:01:12,000 --> 00:01:16,490
तबसे ग्रह-खोजियों ने सैकड़ों दूसरे बाह्य ग्रह खोज निकाले हैं.

18
00:01:16,490 --> 00:01:21,780
छोटे-बड़े, गर्म-ठंडे विविध प्रकार के ग्रह.

19
00:01:22,600 --> 00:01:26,800
अब हम पृथ्वी जैसे ग्रहों को बस खोजने ही वाले हैं.

20
00:01:27,290 --> 00:01:33,290
और फिर भविष्य में: ऐसा ग्रह जिसपर जीवन हो - खगोलशास्त्रियों की मृगतृष्णा.

21
00:01:39,590 --> 00:01:43,070
यूरोपीयन सदर्न आब्जर्वेटरी बाह्य ग्रहों की खोज में 

22
00:01:43,070 --> 00:01:45,310
प्रमुख भूमिका निभाती है.

23
00:01:46,290 --> 00:01:50,560
माइकेल मेयर के दल ने सेरो ला सिला से सैकड़ों बाह्य ग्रह खोज निकले हैं.

24
00:01:50,560 --> 00:01:53,880
यह स्थान चिली में हमारा प्रथम चरण था.

25
00:01:54,890 --> 00:01:56,880
यहाँ ये कोराली वर्णक्रममापी है,

26
00:01:56,880 --> 00:02:00,120
जो स्विस लियोंहार्ड आयलर दूरबीन पर लगा है.

27
00:02:02,030 --> 00:02:07,940
इसका काम है तारों में हलकी सी लड़खड़ाहट को मापना जो उनके गिर्द घूमते ग्रहों की गतियों के गुरुत्व के कारण उत्पन्न होती है.

28
00:02:07,940 --> 00:02:14,910
'ईएसओ' की सम्मान्य 3.6 मीटर व्यास की दूरबीन भी इस कार्य में सन्नद्ध है.

29
00:02:16,200 --> 00:02:19,320
इसका हार्प्स वर्णक्रममापी दुनिया भर में सबसे अधिक अचूक है.

30
00:02:19,320 --> 00:02:23,680
इसने अबतक 150 से अधिक ग्रह खोजे हैं.

31
00:02:28,750 --> 00:02:30,360
इसका सबसे बड़ा विजय चिन्ह है 

32
00:02:30,360 --> 00:02:36,950
ये पांच से सात बाह्य ग्रहों का समृद्ध 'सौर मंडल'.

33
00:02:48,330 --> 00:02:50,960
पर बाह्य ग्रहों को खोजने के दूसरे तरीके भी हैं 

34
00:02:59,130 --> 00:03:05,350
जैसे 1.5 मीटर व्यास की इस डेनिश दूरबीन ने एक दूरवर्ती ग्रह खोजा

35
00:03:05,350 --> 00:03:08,350
वो ग्रह पृथ्वी से पांच गुना वजनी निकला.

36
00:03:12,500 --> 00:03:16,200
कैसे इसे खोजा गया? गुरुत्वीय माइक्रोलेंसिंग के द्वारा.

37
00:03:17,040 --> 00:03:22,150
हुआ यह कि वो ग्रह अपने पितृ तारे के के साथ पृष्ठभूमि के एक बड़े चमकीले तारे के सामने से गुज़रा.

38
00:03:22,150 --> 00:03:24,320
इससे वो आवर्धित हो दिखाई दिया.

39
00:03:26,420 --> 00:03:31,660
कभी कभी तो आप सीधे अपने कैमरे में बाह्य ग्रह को कैद कर सकते हैं.

40
00:03:34,960 --> 00:03:41,240
जैसे, 'वीएलटी' पर लगे 'नाको' नामक एडेप्टिव ऑप्टिक्स वाले कैमरे ने

41
00:03:41,240 --> 00:03:45,220
किसी बाह्य ग्रह की पहली तस्वीर आँकी.

42
00:03:45,220 --> 00:03:51,020
इस चित्र में ये लाल धब्बा एक विशाल ग्रह है जो एक भूरे वामन तारे की परिक्रमा कर रहा है.

43
00:03:54,880 --> 00:03:59,650
वर्ष 2010 में 'नाको' ने एक कदम और आगे बढ़ा.

44
00:04:01,440 --> 00:04:05,330
ये तारा पृथ्वी से 130 प्रकाश वर्ष दूर है.

45
00:04:05,330 --> 00:04:12,080
ये सूर्य से कम उमरदार और चमकीला है, इसके गिर्द चार ग्रह बड़ी कक्षाओं में घूमते हैं,

46
00:04:13,900 --> 00:04:18,970
'नाको' की गिद्ध जैसी पैनी आँख ने इस ग्रह 'स' के प्रकाश को मापा,

47
00:04:18,970 --> 00:04:23,490
यह एक गैसों का बना गुरु से भी दस गुना भारी है,

48
00:04:25,070 --> 00:04:27,450
पितृ तारे के प्रकाश की कौंध के बावजूद 

49
00:04:27,450 --> 00:04:31,450
ग्रह के मंद प्रकाश को वर्णक्रम में फैलाना संभव हुआ.

50
00:04:31,450 --> 00:04:34,380
इससे ग्रह के वातावरण के बारे में जानकारी मिली. 

51
00:04:36,270 --> 00:04:42,740
आज अधिकांश बाह्य ग्रह उस समय खोजे जाते हैं जब वे अपने पितृ तारे के सामने से गुजरते हैं.

52
00:04:42,740 --> 00:04:46,020
यदि हमारे लिए ग्रह का कक्षातल दृष्टि रेखा पर हो 

53
00:04:46,020 --> 00:04:49,390
तो हमें बार बार यह घटना देखने को मिलेगी.

54
00:04:49,390 --> 00:04:53,870
इस प्रकार तारे की चमक में हो रहा बहुत थोड़ा आवर्ती ह्रास 

55
00:04:53,870 --> 00:04:57,310
ग्रह की उपस्थिति का भेद खोल देता है.

56
00:05:00,010 --> 00:05:04,600
ला सिल्ला की ट्रापिस्ट दूरबीन इन दुष्प्राप्य संक्रमणों की खोज करेगी.

57
00:05:05,250 --> 00:05:06,570
इसी बीच,

58
00:05:06,570 --> 00:05:13,120
'वीएलटी' ने एक संक्रमण करते ग्रह का अध्ययन बड़ी सूक्ष्मता से किया.

59
00:05:13,910 --> 00:05:21,820
मिलिए GJ1214b से, हमारी अपनी पृथ्वी से 2.6 गुना भारी ग्रह.

60
00:05:24,010 --> 00:05:30,040
संक्रमण के समय ग्रह का वायुमंडल पितृ तारे के प्रकाश का आंशिक अवशोषण करता है.

61
00:05:34,200 --> 00:05:39,740
'ईएसओ' के सुग्राही फौर्स नामक वर्णक्रममापी ने यह पता चलाया था कि

62
00:05:39,740 --> 00:05:44,000
यह ग्रह गर्म और वाष्प से भरे 'सौना' जैसा है.

63
00:05:46,920 --> 00:05:51,060
गैस के बने दैत्याकार ग्रह और इस ग्रह जैसे 'सौना' जगत जीवन के लिए प्रतिकूल हैं.

64
00:05:51,060 --> 00:05:54,060
पर हमारी खोज जारी है.

65
00:05:55,010 --> 00:05:59,420
शीघ्र ही 'वीएलटी' पर एक नया 'स्फीयर' नामक उपकरण लगाया जाने वाला है.

66
00:05:59,420 --> 00:06:05,490
'स्फीयर' में मंद प्रकाश वाले ग्रहों को अपने पितृ तारों की कौंध में ढूंढ लेने की क्षमता होगी.

67
00:06:06,200 --> 00:06:12,140
वर्ष 2016 में एस्प्रेस्सो नामक वर्णक्रममापी 'वीएलटी' में आ जुड़ेगा.

68
00:06:12,140 --> 00:06:16,110
ये हार्प्स नामक उपकरण को भी मात दे देगा.

69
00:06:18,000 --> 00:06:21,850
और जब 'ईएसओ' की अत्यधिक बड़ी दूरबीन तैयार हो जायेगी,

70
00:06:21,850 --> 00:06:26,170
तब हम शायद धरती के परे के अन्य जीवमंडलों के चिन्ह खोज पायें.

71
00:06:33,480 --> 00:06:36,390
पृथ्वी पर जीवन प्रचुर मात्रा में है.

72
00:06:37,960 --> 00:06:46,640
उत्तरी चिली को कुदरत ने गिद्ध, विकुना नामक ऊँट, विज्काचास नामक खरगोश जैसे चूहे और विशाल कैक्टस के पौधे दिए हैं.

73
00:06:48,910 --> 00:06:53,830
यहाँ तक कि अटाकामा मरुस्थल की शुष्क धरती भी बड़े दमदार जीवाणुओं से ओतप्रोत है.

74
00:06:57,970 --> 00:07:02,300
हमने अन्तःतारकीय जगत में जीवन के मूल घटक खोज निकले हैं.

75
00:07:03,000 --> 00:07:05,790
हमने ये भी जान लिया है कि ढेर सारे ग्रह उपस्थित हैं.

76
00:07:10,110 --> 00:07:15,190
अरबों वर्ष पूर्व धूमकेतुओं पृथ्वी पर पानी और जैविक अणु लेकर आये थे.

77
00:07:17,540 --> 00:07:21,250
क्या ऐसा अन्यत्र होने की सम्भावना नहीं है?

78
00:07:26,500 --> 00:07:28,400
अथवा, क्या हम ब्रह्माण्ड में नितांत अकेले हैं?

79
00:07:30,040 --> 00:07:32,080
ये एक बहुत पुराना और बड़ा प्रश्न है.

80
00:07:33,480 --> 00:07:36,530
और इसका उत्तर बस हमारी मुट्ठी में आने ही वाला है.

81
00:07:46,000 --> 00:07:49,990
इसी के साथ मैं डा० जे 'ईएसओ' प्रसारण के इस विशेष अंक से आपसे विदा ले रहा हूँ.

82
00:07:49,990 --> 00:07:53,260
फिर मिलेंगे ब्रह्मांड की खोज के एक और दिलचस्प अभियान के साथ.

83
00:07:55,730 --> 00:07:57,500
'ईएसओ' प्रसारण 'ईएसओ' द्वारा प्रस्तुत किया गया,

84
00:07:57,500 --> 00:07:59,300
'ईएसओ' यानि यूरोपीय दक्षिणी वेधशाला.

85
00:07:59,300 --> 00:08:01,500
'ईएसओ', यूरोपीय दक्षिणी वेधशाला,

86
00:08:01,500 --> 00:08:03,000
खगोलशास्त्र की अग्रणी अंतर्शासकीय विज्ञान और तकनीकी संस्था है,

87
00:08:03,000 --> 00:08:05,000
जो सन्नद्ध है विश्व की भूतल स्थित सबसे अत्याधुनिक दूरबीनें बनाने में.

88
00:08:08,350 --> 00:08:13,240
प्रतिलेखन 'ईएसओ', अनुवाद - Piyush Pandey पीयूष पाण्डेय, JNMF, इलाहाबाद

