﻿1
00:00:02,000 --> 00:00:04,090
ये 'ईएसओ' प्रसारण है.

2
00:00:04,090 --> 00:00:07,760
अग्रणी विज्ञान और 'ईएसओ' के नेपथ्य की झलकियाँ.

3
00:00:07,760 --> 00:00:10,270
'ईएसओ' यानि द यूरोपीयन सदर्न आब्जर्वेटरी

4
00:00:10,270 --> 00:00:18,010
ब्रह्माण्ड को टटोलते हुए हमारे सूत्रधार डा० जो लिस्क बनाम डा० जे के साथ. 

5
00:00:20,270 --> 00:00:23,300
हैलो, स्वागत है आपका 'ईएसओ' प्रसारण के इस विशेष अंक में. 

6
00:00:23,500 --> 00:00:27,950
ये आपको 'ईएसओ' की अक्टूबर में पचासवीं वर्षगाँठ तक ले जायेगा. 

7
00:00:27,950 --> 00:00:30,600
हम आपके लिए आठ विशेष अंक लेकर प्रस्तुत होंगे जिनमें आप ...

8
00:00:30,600 --> 00:00:35,580
'ईएसओ' के दक्षिण के आकाश के अन्वेषण के विगत पचास गौरवशाली वर्षों की गाथा देखेंगे.

9
00:00:39,260 --> 00:00:44,850
प्रकाश को लपकना.

10
00:00:50,500 --> 00:00:52,330
आधी सदी से,

11
00:00:52,330 --> 00:00:57,480
यूरोपीयन सदर्न आब्जर्वेटरी ब्रह्मांड के सौंदर्य को उजागर करती रही है.

12
00:01:04,230 --> 00:01:06,320
पृथ्वी पर तारों के प्रकाश की वर्षा होती रहती है.

13
00:01:08,370 --> 00:01:11,050
विशाल दूरबीनें ब्रह्मांड के प्रकाश कण यानि फोटोन का संग्रह कर

14
00:01:11,050 --> 00:01:14,920
उन्हें अद्यतन कैमरों और वर्णक्रममापी उपकरणों को भेजती हैं.

15
00:01:18,070 --> 00:01:22,790
आज की खगोलीय छवियाँ 1960 के चित्रों से पर्याप्त भिन्न हैं.

16
00:01:24,000 --> 00:01:27,110
जब सन् 1962 में 'ईएसओ' की शुरुआत हुयी,

17
00:01:27,110 --> 00:01:31,090
खगोलशास्त्री काँच की बनी बड़ी बड़ी फोटोग्राफिक प्लेट का इस्तेमाल करते थे.

18
00:01:32,530 --> 00:01:36,710
वे कम सुग्राही और अशुद्ध होतीं और उनसे काम लेना भी कठिन होता था.

19
00:01:41,550 --> 00:01:45,200
आज के इलेक्ट्रोनिक संसूचकों ने दुनिया कितनी बदल दी है.

20
00:01:46,000 --> 00:01:48,480
वे लगभग प्रत्येक फोटोन को पकड़ लेते हैं.

21
00:01:49,000 --> 00:01:51,980
छवि भी तत्काल मिल जाती है.

22
00:01:51,980 --> 00:01:53,920
साथ ही महत्वपूर्ण बात ये भी है कि उसका 

23
00:01:53,920 --> 00:01:57,900
कम्पूटर द्वारा संसाधन और विश्लेषण किया जा सकता है.

24
00:01:59,000 --> 00:02:02,670
खगोलशास्त्र पूरी तरह डिजिटल हो गया है.

25
00:02:09,530 --> 00:02:11,770
'ईएसओ' की दूरबीनों में दुनिया के सबसे बड़े 

26
00:02:11,770 --> 00:02:14,440
और अति संवेदी संसूचक लगे हैं.

27
00:02:14,440 --> 00:02:21,440
अकेले 'विस्टा' कैमरे में 16 संसूचक लगे हैं जो 6 करोड 70 लाख पिक्सेल के बराबर है.

28
00:02:24,020 --> 00:02:28,790
यह विशाल उपकरण इन्फ्रारेड विकिरण को लपक लेता है जो ब्रह्माण्ड के धूल भरे बादलों से

29
00:02:28,790 --> 00:02:30,120
नवजात तारों से 

30
00:02:30,120 --> 00:02:33,190
या दूरस्थ मंदाकिनियों से आ रहा हो.

31
00:02:40,510 --> 00:02:46,180
द्रवीभूत हीलियम इन संसूचकों को ऋण 269 के तापमान पर बनाये रखती है.

32
00:02:46,180 --> 00:02:49,930
इसप्रकार 'विस्टा' दक्षिण के आकाश की सूची तैयार करती है

33
00:02:49,930 --> 00:02:53,650
मानो कोई अन्वेषक किसी अनजाने महाद्वीप का नक्शा बना रहा हो.

34
00:02:56,460 --> 00:02:59,890
'वीएलटी' सर्वे दूरबीन एक और खोजी मशीन है

35
00:02:59,890 --> 00:03:02,630
जो दृश्य प्रकाश के क्षेत्र में काम करती है.

36
00:03:09,000 --> 00:03:12,650
इसका कैमरा जिसे 'ओमेगाकैम' कहा जाता है और भी बड़ा है.

37
00:03:12,650 --> 00:03:18,220
इसमें 32 सीसीडी के 26 करोड 80 लाख विलक्षण संख्या वाले पिक्सेल मिलकर

38
00:03:18,220 --> 00:03:23,080
अद्भुत चित्र बनाते हैं.

39
00:03:25,850 --> 00:03:28,910
इसका दृश्य फलक एक वर्ग अंश का है

40
00:03:28,910 --> 00:03:31,960
- यानि पूर्ण चन्द्र का चार गुना.

41
00:03:34,650 --> 00:03:39,200
'ओमेगाकैम' प्रतिरात पचास गीगाबाईट आंकड़े जमा करता है.

42
00:03:40,000 --> 00:03:43,510
ये तो हुए गीगाबाईट के उम्दा आंकड़े.

43
00:03:46,660 --> 00:03:49,790
'विस्टा' और 'वीएसटी' जैसी सर्वेक्षण दूरबीनें 

44
00:03:49,790 --> 00:03:53,880
आकाश को खंगालती रहती हैं - दुर्लभ और रोचक पिंडों की तलाश में.

45
00:03:54,480 --> 00:03:57,830
खगोलशास्त्री फिर 'वीएलटी' की अपार क्षमता का उपयोग 

46
00:03:57,830 --> 00:04:01,470
इन पिंडों के उत्कृष्ट अध्ययन के लिए करते हैं.

47
00:04:04,270 --> 00:04:06,360
'वीएलटी' की चारों दूरबीनों में से 

48
00:04:06,360 --> 00:04:08,780
प्रत्येक का अपना विशिष्ट उपकरण है,

49
00:04:08,780 --> 00:04:11,780
प्रत्येक की अपनी विशेषताएं है.

50
00:04:12,980 --> 00:04:20,290
इन उपकरणों के बिना 'ईएसओ' के अंतरिक्ष पर लगी बड़ी आँख, बस, अंधी है. 

51
00:04:21,329 --> 00:04:27,910
इनके बड़े विलक्षण नाम हैं जैसे, आइजेक, फ्लेम्स, हॉकआई और सिनफोनी.

52
00:04:28,860 --> 00:04:33,330
छोटी कार जितना आकार है इनमें से प्रत्येक विशाल अत्युन्नत मशीन का.

53
00:04:35,000 --> 00:04:36,500
इनका उद्देश्य?

54
00:04:36,500 --> 00:04:41,850
ब्रह्माण्ड के फोटॉनों को पकड़कर हर संभव सूचना बाहर निकलना.

55
00:04:44,000 --> 00:04:48,610
सभी उपकरण विलक्षण हें पर कुछ दूसरों से अधिक विशिष्ट.

56
00:04:48,610 --> 00:04:55,350
उदाहरण के लिए, ये नाको और ये सिनफोनी 'वीएलटी' की एडेप्टिव ऑप्टिक्स का उपयोग करते हैं.

57
00:04:58,500 --> 00:05:01,430
लेज़र के द्वारा कृत्रिम तारे बनाये जाते हैं.

58
00:05:01,430 --> 00:05:05,200
जो वायुमंडल के धुंधलापन लाने वाले प्रभाव को निष्क्रिय करने में खगोलविदों की मदद करते हैं.

59
00:05:11,830 --> 00:05:16,230
नाको द्वारा लिए चित्र इतने स्पष्ट होते हैं मानों उन्हें बाह्य अंतरिक्ष से लिया गया हो.

60
00:05:19,000 --> 00:05:24,700
फिर मिडी और एम्बर नामक दो व्यतिकरणमापी हैं.

61
00:05:25,500 --> 00:05:30,310
इनमें दो या दो से अधिक दूरबीनों की प्रकाश तरंगें एक स्थान पर लाई जाती हैं

62
00:05:30,310 --> 00:05:33,860
मानो उन्हें किसी एक विशाल दर्पण द्वारा एकत्र किया गया हो.

63
00:05:36,500 --> 00:05:37,500
परिणाम:

64
00:05:38,260 --> 00:05:40,390
कल्पनातीत प्रखर चित्र.

65
00:05:44,500 --> 00:05:47,370
पर खगोलशास्त्र में केवल चित्र ही लिए जाते हों ऐसा नहीं है.

66
00:05:47,370 --> 00:05:49,060
अगर आप विस्तृत सूचना चाहते हैं,

67
00:05:49,060 --> 00:05:53,270
तो आप तारे के प्रकाश के साथ चीरफाड़ कर उसकी संरचना ज्ञात कर सकते है.

68
00:05:56,320 --> 00:06:00,030
वर्णक्रममिति खगोलशास्त्र का एक सशक्त औज़ार है.

69
00:06:05,820 --> 00:06:09,760
आश्चर्य नहीं कि 'ईएसओ' को अपने दुनिया के सबसे अत्याधुनिक वर्णक्रममापियों पर गर्व है.

70
00:06:09,760 --> 00:06:12,220
जैसे ये शक्तिशाली 'एक्स-शूटर'.

71
00:06:13,400 --> 00:06:18,410
जहाँ चित्र हमें सौंदर्य के दर्शन करते हैं वहीँ वर्णक्रम अधिक जानकारी उजागर करता है. 

72
00:06:22,250 --> 00:06:23,500
सर्जन

73
00:06:24,500 --> 00:06:25,760
गति 

74
00:06:26,750 --> 00:06:28,040
आयु

75
00:06:34,250 --> 00:06:38,990
दूरवर्ती तारों के गिर्द घूमते बाह्य ग्रहों के वायुमंडल.

76
00:06:42,530 --> 00:06:46,870
या दृश्य ब्रह्मांड के छोर पर स्थित नवजात मंदाकिनियाँ.

77
00:06:50,330 --> 00:06:55,510
बिना वर्णक्रममिति के हम ऐसे अन्वेषक साबित होते जो बस एक विशाल भूदृश्य मात्र ताक रहे होते.

78
00:06:55,510 --> 00:06:56,960
वर्णक्रममिति के द्वारा

79
00:06:56,960 --> 00:07:02,550
हम उस भूदृश्य की स्थलाकृति, भूविज्ञान, विकास एवं संरचना को जान सकते हैं.

80
00:07:12,240 --> 00:07:14,060
एक बात और है.

81
00:07:18,040 --> 00:07:22,910
अपने शांत और स्थिर सौंदर्य के बावजूद ब्रह्माण्ड एक अत्यंत हिंसापूर्ण स्थली है.

82
00:07:24,990 --> 00:07:26,680
रात में कई जगह ऊपर धमाके होते हैं,

83
00:07:26,680 --> 00:07:30,660
और खगोलविद प्रत्येक घटना को लपक लेना चाहते हैं.

84
00:07:34,000 --> 00:07:39,280
भारी तारे अपने जीवन के अंत में सुपरनोवा के रूप में विस्फोटित होते हैं.

85
00:07:45,560 --> 00:07:48,450
कुछ ब्रह्मांडीय धमाके तो इतने प्रचंड होते हैं कि 

86
00:07:48,450 --> 00:07:51,620
वो अपनी पितृ मंदाकिनी को कुछ समय के लिए चमक में पीछे छोड़ देते हैं.

87
00:07:51,620 --> 00:07:57,300
अन्तःतारकीय अंतरिक्ष उच्च शक्ति वाली अदृश्य गामा किरणों से ओतप्रोत हो जाता है.

88
00:07:59,300 --> 00:08:04,960
छोटी-छोटी स्वचालित दूरबीनें उपग्रहों द्वारा इसका संकेत मिलते ही सक्रिय हो जाती हैं.

89
00:08:04,960 --> 00:08:11,990
कुछ ही सेकिंडों में वे सही दिशा में समायोजित हो जाती हैं ताकि विस्फोट के परिणाम का अध्ययन कर सकें.

90
00:08:13,160 --> 00:08:16,660
दूसरी स्वचालित दूरबीनें अपना ध्यान कम नाटकीय घटनाओं पर केंद्रित करती हैं.

91
00:08:16,660 --> 00:08:21,490
जैसे दूरवर्ती ग्रहों का अपने मातृ तारे के सामने से गुज़रना.

92
00:08:24,240 --> 00:08:27,150
ब्रह्माण्ड में हरदम हलचल मची रहती है.

93
00:08:27,150 --> 00:08:30,670
'ईएसओ' की चेष्टा यही है कि इस हलचल के एक भी स्पंदन से चूक न जाय.

94
00:08:33,000 --> 00:08:36,880
ब्रह्माण्डिकी ऐसा विज्ञान है जिसमें ब्रह्माण्ड का उसकी पूर्णता में अध्ययन किया जाता है.

95
00:08:36,880 --> 00:08:41,090
इसकी संरचना, विकास और उद्भव.

96
00:08:45,000 --> 00:08:49,800
इसलिए ये महत्वपूर्ण हो जाता है कि हम अधिक से अधिक प्रकाश का संग्रह कर सकें.

97
00:08:49,800 --> 00:08:55,860
ये मंदाकिनियाँ इतनी दूर हैं कि इनसे केवल गिने चुने फोटॉन ही पृथ्वी तक पँहुचते हैं.

98
00:08:58,000 --> 00:09:01,490
पर ये गिने चुने फोटॉन अपने में ब्रह्माण्ड के अतीत के सुराग संजोये होते हैं.

99
00:09:03,300 --> 00:09:05,750
उन्होंने अरबों वर्षों की यात्रा की होती है.

100
00:09:05,750 --> 00:09:09,450
वे हमें आदि ब्रह्मांड का स्वरूप दिखाते हैं.

101
00:09:10,000 --> 00:09:15,130
इसीलिये सुग्राही उपकरणों से सुसज्जित बड़ी दूरबीनें ज़रूरी हो गयी हैं.

102
00:09:15,930 --> 00:09:18,050
पिछले पचास वर्षों में,

103
00:09:18,050 --> 00:09:22,500
'ईएसओ' की दूरबीनों ने बहुत दूर की मंदाकिनियों और क्वेजार्स के दर्शन कराये

104
00:09:22,500 --> 00:09:24,560
जैसे हमने पहले कभी नहीं किये थे.

105
00:09:28,000 --> 00:09:31,960
यहाँ तक कि उन्होंने हमारी मदद अदृश्य काले पदार्थ के प्रसार को अनावृत करने में की

106
00:09:31,960 --> 00:09:34,950
जिसकी प्रकृति अबतक अनजानी है.

107
00:09:41,560 --> 00:09:47,770
कौन जानता है कि अगले पचास वर्षों में क्या गुल खिलेंगे?

108
00:09:50,250 --> 00:09:54,550
इसी के साथ मैं डा० जे 'ईएसओ' प्रसारण के इस विशेष अंक से आपसे विदा ले रहा हूँ.

109
00:09:54,550 --> 00:09:57,740
फिर मिलेंगे ब्रह्मांड की खोज के एक और दिलचस्प अभियान के साथ.

110
00:10:00,320 --> 00:10:01,820
'ईएसओ' प्रसारण 'ईएसओ' द्वारा प्रस्तुत किया गया,

111
00:10:01,820 --> 00:10:03,190
'ईएसओ' यानि यूरोपीय दक्षिणी वेधशाला.

112
00:10:04,000 --> 00:10:05,540
'ईएसओ', यूरोपीय दक्षिणी वेधशाला,

113
00:10:05,540 --> 00:10:07,020
खगोलशास्त्र की अग्रणी अंतर्शासकीय विज्ञान और तकनीकी संस्था है,

114
00:10:07,020 --> 00:10:09,000
जो सन्नद्ध है विश्व की भूतल स्थित सबसे अत्याधुनिक दूरबीनें बनाने में.

115
00:10:12,890 --> 00:10:17,680
प्रतिलेखन 'ईएसओ', अनुवाद - Piyush Pandey पीयूष पाण्डेय, JNMF, इलाहाबाद 

