﻿1
00:00:20,300 --> 00:00:23,250
हैलो, स्वागत है आपका 'ईएसओ' प्रसारण के इस विशेष अंक में. 

2
00:00:23,250 --> 00:00:27,730
ये आपको 'ईएसओ' की अक्टूबर में पचासवीं वर्षगाँठ तक ले जायेगा.

3
00:00:27,730 --> 00:00:30,420
हम आपके लिए आठ विशेष अंक लेकर प्रस्तुत होंगे

4
00:00:30,420 --> 00:00:35,520
जिनमें आप 'ईएसओ' के दक्षिण के आकाश के अन्वेषण के विगत पचास गौरवशाली वर्षों की गाथा देखेंगे.

5
00:00:39,990 --> 00:00:43,750
अपनी पहुँच को बढ़ाना.

6
00:00:45,710 --> 00:00:48,830
स्तेफान गिसर्द को तारों से प्यार है.

7
00:00:49,880 --> 00:00:52,340
ताज्जुब नहीं कि उन्हें उत्तरी चिली से भी उतना ही प्यार है.

8
00:00:53,390 --> 00:00:57,630
यहाँ से हमें दुनियां में ब्रह्मांड का सबसे सुंदर दृश्य जो मिलता है.

9
00:00:59,170 --> 00:01:01,990
तो ये भी ताज्जुब की बात नहीं कि उन्हें यूरोपीयन सदर्न आब्जर्वेटरी से भी उतना ही लगाव है.

10
00:01:01,990 --> 00:01:04,760
- जो यूरोप की आकाश पर सधी आँख है.

11
00:01:05,910 --> 00:01:09,450
स्तेफान एक प्रतिष्ठित फ्रांसीसी फोटोग्राफर व लेखक हैं.

12
00:01:11,300 --> 00:01:15,180
वे 'ईएसओ' के अग्रदूत फोटोग्राफर हैं. 

13
00:01:19,980 --> 00:01:24,960
उन्होंने अपने मोहक चित्रों में बखूबी आँका है एटाकामा मरुस्थल के सौंदर्य और नीरवता को,

14
00:01:24,960 --> 00:01:27,890
विराट दूरबीनों के उच्च तकनीकी निपुणता को,

15
00:01:27,890 --> 00:01:31,730
और रात्रि आकाश के वैभव को.

16
00:01:39,720 --> 00:01:43,240
अपने जैसे विश्व के अन्य छायाचित्र दूतों की तरह 

17
00:01:43,240 --> 00:01:46,720
स्तेफान भी 'ईएसओ' के सन्देश को प्रसारित कर रहे हैं.

18
00:01:48,440 --> 00:01:52,320
जिज्ञासा, आश्चर्य और प्रेरणा का सन्देश,

19
00:01:52,320 --> 00:01:55,830
जिसका उद्घोष सहयोग और बाहर पहुँच द्वारा हो रहा है.

20
00:01:59,000 --> 00:02:02,130
सहयोग 'ईएसओ' की सफलता की आधारशिला रहा है.

21
00:02:02,500 --> 00:02:03,500
पचास साल पहले,

22
00:02:03,850 --> 00:02:05,340
यूरोपीयन सदर्न आब्जर्वेटरी

23
00:02:05,630 --> 00:02:08,100
का आरम्भ मात्र पांच संस्थापक सदस्यों से हुआ:

24
00:02:08,110 --> 00:02:12,350
बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, नेदरलैन्ड्स तथा स्वीडन.

25
00:02:12,750 --> 00:02:15,180
शीघ्र ही दूसरे यूरोपीय देश आ जुड़े.

26
00:02:15,500 --> 00:02:21,620
डेनमार्क 1967 में, इटली और स्विट्जर्लैण्ड 1982 में और पुर्तगाल 2001 में.

27
00:02:21,620 --> 00:02:23,850
फिर यूनाइटेड किन्ग्डम 2002 में.

28
00:02:24,790 --> 00:02:28,940
पिछले दशक में, फिनलैंड, स्पेन, चैक गणराज्य और ऑस्ट्रिया 

29
00:02:28,940 --> 00:02:32,570
भी यूरोप के सबसे बड़े खगोलशास्त्रीय संस्थान से आ जुड़े.   

30
00:02:33,590 --> 00:02:37,150
अभी हाल में ब्राजील 'ईएसओ' का पन्द्रहवां सदस्य 

31
00:02:37,150 --> 00:02:40,150
और यूरोप के बाहर का पहला राष्ट्र बना.

32
00:02:40,570 --> 00:02:42,380
भविष्य में न जाने और क्या होगा.

33
00:02:43,400 --> 00:02:47,710
सभी सदस्य देश विश्व की सबसे बड़ी वेधशालाओं में 

34
00:02:47,710 --> 00:02:50,730
खगोलशास्त्र के उच्च अध्ययन के लिए एकजुट है.

35
00:02:56,160 --> 00:02:58,300
ये उनके देशों की अर्थव्यवस्थाओं के लिए भी हितकर है.

36
00:02:59,240 --> 00:03:03,730
'ईएसओ' यूरोप और चिली में उद्योग के साथ घुल-मिलकर सहयोग करती है.

37
00:03:14,650 --> 00:03:17,050
आवागमन के लिए सड़कों का निर्माण होना था.

38
00:03:17,900 --> 00:03:19,810
पर्वत शिखरों को सपाट करना था.

39
00:03:21,300 --> 00:03:24,370
इटली के उद्योग संघ 'एईएस' ने 

40
00:03:24,370 --> 00:03:28,560
'वीएलटी' की चार दूरबीनों के मुख्य ढांचे तैयार किये.

41
00:03:28,560 --> 00:03:33,620
प्रत्येक दूरबीन का भार लगभग 430 टन है.

42
00:03:35,320 --> 00:03:41,160
उन्होंने दूरबीन के भवन भी बनाये जो दस मंजिला इमारत जितने ऊंचे हैं.

43
00:03:43,940 --> 00:03:48,910
एक काँच बनाने वाली जर्मन कम्पनी शॉट ने 'वीएलटी' के नाज़ुक दर्पण बनाये 

44
00:03:48,910 --> 00:03:53,360
जो आठ मीटर व्यास और केवल 20 सेंटीमीटर मोटाई के हैं.

45
00:03:54,820 --> 00:03:56,280
फ्रांस के REOSC में,

46
00:03:56,280 --> 00:04:01,020
इन दर्पणों को चमकाने का कार्य हुआ जो मिलीमीटर के दस लाखवें भाग की परिशुद्धता से किया गया 

47
00:04:01,020 --> 00:04:04,270
- पूर्व इसके कि उन्हें पारनाल की लंबी यात्रा पर भेजा जाता.

48
00:04:09,460 --> 00:04:13,170
इस बीच यूरोप के विभिन्न विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों में 

49
00:04:13,170 --> 00:04:16,829
सुग्राही कैमरे और वर्णक्रममापी विकसित किये गए. 

50
00:04:18,829 --> 00:04:21,500
'ईएसओ' की दूरबीनें करदाताओं के धन बनी हैं.

51
00:04:21,500 --> 00:04:22,600
आपके धन से.

52
00:04:23,000 --> 00:04:25,740
इसलिए आप भी इस उत्साह में सम्मिलित हो सकते हैं.

53
00:04:26,260 --> 00:04:31,050
उदाहरण के लिए, 'ईएसओ' की वेबसाइट प्रचुर खगोलीय सूचना का भंडार है.

54
00:04:31,050 --> 00:04:34,650
जिसमें हजारों सुंदर चित्र और विडियो हैं.

55
00:04:37,070 --> 00:04:40,620
इसके अलावा 'ईएसओ' पत्रिकाएं प्रकाशित करती है, प्रेस विज्ञप्तियां जारी करती है,

56
00:04:40,620 --> 00:04:45,340
और विडियो डाक्युमेंटरी बनाती है जैसी एक आप ठीक इस समय देख रहे हैं.

57
00:04:47,560 --> 00:04:49,180
और पूरे विश्व में 

58
00:04:49,180 --> 00:04:55,000
'ईएसओ' विज्ञान मेलों और प्रदर्शनियों में भाग लेती है,

59
00:05:00,030 --> 00:05:04,630
ब्रह्माण्ड की खोज में भागीदारी के अनगिनत तरीके हैं.

60
00:05:06,770 --> 00:05:10,020
क्या आप जानते हैं कि 'वीएलटी' की चार दूरबीनों के नाम

61
00:05:10,020 --> 00:05:12,450
चिली की एक बालिका ने सुझाये थे?

62
00:05:13,360 --> 00:05:15,670
17 वर्षीया जोर्सी एल्बनेज़ कास्टिला ने

63
00:05:15,670 --> 00:05:20,790
ये चार नाम दिए थे, अंतु, कुइयन, मेलीपाल और येपुन

64
00:05:20,790 --> 00:05:27,150
जो मापुचे भाषा में सूर्य, चन्द्र, सदर्न क्रॉस और शुक्र के नाम हैं.

65
00:05:28,490 --> 00:05:32,430
जोर्सी जैसे स्कूली बच्चों और छात्रों की सहभागिता बहुत महत्वपूर्ण है.

66
00:05:33,950 --> 00:05:36,830
'ईएसओ' अनेक शैक्षणिक कार्यक्रमों में सन्नद्ध है.

67
00:05:37,000 --> 00:05:40,890
जैसे, स्कूली अभ्यास एवं व्याख्यान.  

68
00:05:43,190 --> 00:05:47,060
जब 2004 में शुक्र सूर्य के सामने से गुज़रा था,

69
00:05:47,060 --> 00:05:51,620
तब यूरोपीय छात्रों और अध्यपकों के लिए एक विशेष कार्यक्रम बनाया गया.

70
00:05:54,500 --> 00:05:59,030
और 2009 के अंतर्राष्ट्रीय खगोलिकी वर्ष में 

71
00:05:59,030 --> 00:06:03,980
'ईएसओ' विश्व भर में लाखों स्कूली बच्चों और छात्रों तक पहुँची.

72
00:06:03,980 --> 00:06:08,430
आखिर सच ही है कि आज के बच्चे ही तो कल के खगोलशास्त्री हैं.

73
00:06:13,490 --> 00:06:18,080
पर बाहर पहुँच बनाने के इस उपक्रम में ब्रह्मांड का कोई सानी नहीं है.

74
00:06:25,440 --> 00:06:27,870
खगोलशास्त्र एक दृश्य विज्ञान है.

75
00:06:27,870 --> 00:06:34,200
मंदाकिनियों, तारक गुच्छों और तारों की पौधशालाओं को देखकर हमारी कल्पना को पर लग जाते हैं.

76
00:06:39,010 --> 00:06:40,430
जब उनका विज्ञानं के लिए उपयोग न हो रहा हो तब,

77
00:06:40,430 --> 00:06:45,150
कभी कभार 'ईएसओ' की दूरबीनों का उपयोग 'कॉस्मिक जैम्स कार्यक्रम' में होता है

78
00:06:45,150 --> 00:06:50,220
-- केवल शैक्षणिक और जन जागरण के लिए चित्र खींचने में.

79
00:06:58,220 --> 00:07:02,110
कहते हैं कि एक तस्वीर हज़ार शब्दों के बराबर होती है.

80
00:07:05,110 --> 00:07:09,400
सामान्य जन इन स्तब्धकारी चित्रों के सृजन में भाग ले सकते हैं.

81
00:07:09,400 --> 00:07:12,130
इसके लिए हमारी 'हिडन ट्रेजर' प्रतियोगिताएं हैं.

82
00:07:15,370 --> 00:07:21,620
रूसी शौकिया खगोलशास्त्री इगोर चेकालिन ने वर्ष 2010 की प्रतियोगिता जीती थी.

83
00:07:23,270 --> 00:07:27,200
उनके अद्भुत चित्र वास्तविक वैज्ञानिक आंकड़ों पर आधारित थे.

84
00:07:32,980 --> 00:07:35,750
सदस्य देशों, उद्योग और विश्वविद्यालयों ने

85
00:07:35,750 --> 00:07:38,520
हर स्तर पर सहयोग कर 

86
00:07:38,520 --> 00:07:43,760
'ईएसओ' को विश्व की एक सफलतम संस्था बनाया है.

87
00:07:44,420 --> 00:07:48,820
और इसके जन अभियान के तहत आप इस साहसिक उपक्रम से जुड़ सकते हैं.

88
00:07:49,000 --> 00:07:52,240
यह ब्रह्माण्ड आपका आह्वान कर रहा है - कि मुझे खोजो तो जानें.

89
00:07:55,500 --> 00:07:59,800
इसी के साथ मैं डा० जे 'ईएसओ' प्रसारण के इस विशेष अंक से आपसे विदा ले रहा हूँ.

90
00:07:59,800 --> 00:08:02,980
फिर मिलेंगे ब्रह्मांड की खोज के एक और दिलचस्प अभियान के साथ.

91
00:08:05,930 --> 00:08:08,230
'ईएसओ' प्रसारण 'ईएसओ' द्वारा प्रस्तुत किया गया,

92
00:08:09,690 --> 00:08:11,110
'ईएसओ' यानि यूरोपीय दक्षिणी वेधशाला,

93
00:08:11,110 --> 00:08:12,880
खगोलशास्त्र की अग्रणी अंतर्शासकीय विज्ञान और तकनीकी संस्था है,

94
00:08:12,880 --> 00:08:14,690
जो सन्नद्ध है विश्व की भूतल स्थित सबसे अत्याधुनिक दूरबीनें बनाने में.

95
00:08:18,230 --> 00:08:23,000
प्रतिलेखन 'ईएसओ', अनुवाद - Piyush Pandey पीयूष पाण्डेय, JNMF, इलाहाबाद 

