﻿1
00:00:02,000 --> 00:00:04,000
ये 'ईएसओ' प्रसारण है.

2
00:00:04,000 --> 00:00:08,000
अग्रणी विज्ञान और 'ईएसओ' के नेपथ्य की झलकियाँ.

3
00:00:08,000 --> 00:00:10,000
'ईएसओ' यानि द यूरोपीयन सदर्न आब्जर्वेटरी

4
00:00:11,000 --> 00:00:18,000
ब्रह्माण्ड को टटोलते हुए हमारे सूत्रधार डा० जो लिस्क बनाम डा० जे के साथ. 

5
00:00:20,000 --> 00:00:23,000
हैलो, स्वागत है आपका 'ईएसओ' प्रसारण के इस विशेष अंक में. 

6
00:00:24,000 --> 00:00:27,500
ये आपको 'ईएसओ' की अक्टूबर में पचासवीं वर्षगाँठ तक ले जायेगा. 

7
00:00:27,500 --> 00:00:30,000
हम आपके लिए आठ विशेष अंक लेकर प्रस्तुत होंगे जिनमें आप ...

8
00:00:30,000 --> 00:00:35,000
'ईएसओ' के दक्षिण के आकाश के अन्वेषण के विगत पचास गौरवशाली वर्षों की गाथा देखेंगे.

9
00:00:40,000 --> 00:00:44,000
बदलता परिदृश्य.

10
00:00:51,000 --> 00:00:52,300
संगीत मधुर है न?

11
00:00:53,440 --> 00:00:55,800
पर सोचिये यदि आपको किसी प्रकार की श्रवण बाधा होती?

12
00:00:55,800 --> 00:00:59,330
यदि आपमें लघु आवृत्ति को सुन पाने की क्षमता न होती.

13
00:01:00,660 --> 00:01:02,460
या फिर आप ऊंची आवृत्तियों को न सुन पाते हों.

14
00:01:04,260 --> 00:01:06,950
ऐसा ही कुछ खगोलशास्त्रियों के साथ भी होता था.

15
00:01:07,650 --> 00:01:12,960
मनुष्य की आँख ब्रह्माण्ड से मिल रहे विकिरण के केवल एक छोटे से हिस्से के लिए संवेदी होती है.

16
00:01:12,960 --> 00:01:16,980
हम बैंगनी प्रकाश से छोटी तरंगों 

17
00:01:16,980 --> 00:01:19,040
या लाल प्रकाश से लंबी तरंगों को नहीं देख सकते.

18
00:01:19,770 --> 00:01:22,890
इस तरह हम ब्रह्मांड की महान संगीत रचना का पूरी तरह आनन्द नहीं उठा पाते.

19
00:01:25,000 --> 00:01:30,500
अवरक्त प्रकाश, इन्फ्रारेड रेडिएशन या गर्मी के विकिरण के खोज प्रथम वर्ष 1800 में विलियम हर्शल द्वारा हुयी थी.

20
00:01:34,080 --> 00:01:37,130
एक अँधेरे बंद कमरे में आप मुझे नहीं देख सकते.

21
00:01:38,000 --> 00:01:42,580
पर यदि आप इन्फ्रारेड गॉगल्स पहन लें आप मेरे शरीर के गर्म हिस्से देख पायेंगे.

22
00:01:45,690 --> 00:01:51,790
ठीक इसी प्रकार अवरक्त प्रकाश दूरबीनें उन ब्रह्मांडीय पिंडों को उजागर करती हैं जो इतने ठंडे होते हैं कि उनसे दृश्य प्रकाश का उत्सर्जन नहीं होता,

23
00:01:51,790 --> 00:01:56,380
जैसे वे गैस-धूल के बने काले जिनमें तारों और ग्रहों का सृजन होता है.

24
00:02:05,500 --> 00:02:06,570
कई दशकों से,

25
00:02:06,570 --> 00:02:09,250
'ईएसओ' के खगोलशास्त्री इस ब्रह्माण्ड को इन्फ्रारेड प्रकाश में 

26
00:02:09,250 --> 00:02:11,170
खंगालने की चाहत रखते थे.

27
00:02:11,910 --> 00:02:14,850
पर आरंभिक इन्फ्रारेड प्रकाश संसूचक बहुत छोटे थे और प्रभावशाली न थे.

28
00:02:15,490 --> 00:02:18,610
उनसे हमें इन्फ्रारेड आकाश का एक धुंधला स्वरुप दिखाई दिया.

29
00:02:20,890 --> 00:02:24,530
आधुनिक इन्फ्रारेड कैमरे आकार में बड़े तथा शक्तिशाली हैं.

30
00:02:24,530 --> 00:02:29,410
उनकी सुग्राहिता को बधाने के लिए उन्हें बहुत ठंडा किया जाता है.

31
00:02:31,000 --> 00:02:35,820
और 'ईएसओ' की वैरी लार्ज टेलीस्कोप की बनावट इनका भरपूर उपयोग करती है.

32
00:02:40,710 --> 00:02:47,580
सच तो ये है कि हमारे कुछ जादुई तकनीकें, जैसे इंटरफैरोमैट्री, केवल इन्फ्रारेड में ही काम करती हैं.

33
00:02:49,950 --> 00:02:54,190
हमने अपने आयाम का विस्तार किया है - इससे ब्रह्मांड का नया पक्ष उजागर हो रहा है.

34
00:02:57,860 --> 00:03:03,820
यह काला धब्बा ब्रह्मांडीय धूल से बना है. इसने अपने पीछे के तारों को छिपा रखा है.

35
00:03:03,820 --> 00:03:08,530
पर इन्फ्रारेड का उपयोग कर हम इस धूल को भेदकर देख सकते हैं.

36
00:03:10,560 --> 00:03:14,040
ये है ओरायन नेबुला या मृग नीहारिका - तारों की एक पौधशाला.  

37
00:03:14,040 --> 00:03:18,470
अधिकांश नवजात तारे धूल के बादलों में छिपे रहते हैं.

38
00:03:18,470 --> 00:03:24,720
एक बार फिर इन्फ्रारेड हमें राहत देती है - त्तारों के जन्म की प्रक्रिया दिखा कर.

39
00:03:35,920 --> 00:03:39,730
मृत्युगामी तारे गैस के बुलबुलों की उच्छ्वास उत्सर्जित करते मिलते हैं.

40
00:03:39,730 --> 00:03:43,450
दृश्य प्रकाश में ये देखते ही बनते हैं.

41
00:03:43,450 --> 00:03:47,630
पर इन्फ्रारेड में ली गयी छवि और अधिक ब्यौरा देती है.

42
00:03:49,980 --> 00:03:52,320
इन्फ्रारेड तकनीक द्वारा लिए गए तारों और गैस के बादलों के दृश्यों को न भूल जायिएगा 

43
00:03:52,320 --> 00:03:57,310
जिनका भक्षण आकाशगंगा के केन्द्र का भस्मासुर श्याम विवर या ब्लैक होल कर रहा है.

44
00:03:57,310 --> 00:04:00,990
इन्फ्रारेड कैमरे के बिना हम इन दृश्यों से वंचित रह जाते.

45
00:04:03,170 --> 00:04:04,320
इन्फ्रारेड तकनीक से हमने दूसरी मंदाकिनियों का अध्ययन कर 

46
00:04:04,320 --> 00:04:09,460
उनमें अपने सूर्य जैसे तारों का वितरण खोजा है.

47
00:04:12,410 --> 00:04:16,089
सुदूर स्थित मंदाकिनियों का अध्ययन केवल इन्फ्रारेड प्रकाश से ही संभव है.

48
00:04:16,089 --> 00:04:19,000
क्योंकि ब्रह्माण्ड के निरंतर प्रसार के कारण

49
00:04:19,269 --> 00:04:21,500
उनका सामान्य दृश्य प्रकाश इन्फ्रारेड क्षेत्र में खिसक आया है.

50
00:04:23,890 --> 00:04:28,230
पारनाल के समीप के एक पर्वत शिखर पर एक इकलौती इमारत है.

51
00:04:28,910 --> 00:04:32,500
इसके अंदर 4.1 मीटर व्यास की 'विस्टा' दूरबीन लगी है. 

52
00:04:32,970 --> 00:04:36,520
इसका निर्माण यूनाइटेड किन्ग्डम में हुआ जो 'ईएसओ' का दसवां सदस्य है.

53
00:04:44,100 --> 00:04:47,230
अभी विस्टा दूरबीन इन्फ्रारेड में ही कार्य करती है.

54
00:04:47,230 --> 00:04:51,990
यहाँ एक विशाल कैमरा लगा हुआ है जिसका वज़न एक ट्रक जितना होगा.

55
00:04:52,460 --> 00:04:58,540
सच में, विस्टा दूरबीन ने इन्फ्रारेड में ब्रह्माण्ड की खोज के नए द्वार खोल दिए हैं. 

56
00:04:59,880 --> 00:05:03,700
पचास साल पहले अपने जन्म के समय से 'ईएसओ' में दृश्य प्रकाश में खगोलशास्त्र पर काम चल रहा है.

57
00:05:06,840 --> 00:05:09,850
और इन्फ्रारेड में विगत लगभग तीस वर्ष से.

58
00:05:15,200 --> 00:05:18,040
पर ब्रह्माण्ड का नाद पूरी तरह सुनने के लिए ये काफी नहीं.

59
00:05:20,000 --> 00:05:24,200
चिली की एंडीज़ पर्वतमाला में समुद्र तल से पांच हज़ार मीटर ऊपर है

60
00:05:24,200 --> 00:05:26,400
चायनन्तोर का पठार.

61
00:05:27,920 --> 00:05:30,720
खगोलशास्त्र इससे अधिक ऊंचाई पर कहीं नहीं किया जाता.

62
00:05:34,020 --> 00:05:36,740
चायनन्तोर है घर 'एल्मा' का.

63
00:05:38,030 --> 00:05:41,240
एल्मा' यानि एटाकामा लार्ज मिलीमीटर/सबमिलीमीटर एरे.

64
00:05:42,280 --> 00:05:44,160
'एल्मा' अभी निर्माणाधीन है.

65
00:05:44,650 --> 00:05:48,020
यहाँ की परिस्थितियाँ अत्यंत प्रतिकूल हैं - साँस लेना भी दूभर होता है.

66
00:05:51,210 --> 00:05:54,140
अभी यहाँ 66 में से केवल दस एंटेना ही लग पाये हैं,

67
00:05:54,140 --> 00:05:58,660
पर 'एल्मा' ने 2011 की शरद में अपना पहला प्रेक्षण लिया.

68
00:06:03,080 --> 00:06:09,050
अंतरिक्ष से आती मिलीमीटर तरंगें. इनका प्रेक्षण स्थल ऊंचा और शुष्क होना चाहिए.

69
00:06:09,050 --> 00:06:13,810
चायनन्तोर इस मामले में दुनिया के सर्वोत्कृष्ट स्थानों में से एक है.

70
00:06:18,580 --> 00:06:24,360
इन दो मंदाकिनियों की टकराहट से उत्पन्न ये ठंडी गैस एवं काली धूल दिखाई दे रही है.

71
00:06:24,870 --> 00:06:29,440
ये तारों के जन्म नहीं बल्कि उनके संषेचन की स्थली है.

72
00:06:32,540 --> 00:06:36,170
और इस मृत्युप्राप्त तारे से निकलता सर्पिलाकार प्रवाह -

73
00:06:36,170 --> 00:06:39,210
कहीं ये किसी परिक्रमारत तारे के कारण तो नहीं हो रहा?

74
00:06:43,750 --> 00:06:45,480
ब्रह्माण्ड को देखने की नयी तकनीकें विकसित कर 

75
00:06:45,480 --> 00:06:49,710
हम ग्रहों, तारों और मंदाकिनियों के उद्भव के रहस्य के और भी निकट आ गए हैं.

76
00:06:50,310 --> 00:06:53,500
- ब्रह्माण्ड के नाद को पूरी तरह सुनने का प्रयास.

77
00:07:03,500 --> 00:07:07,600
इसी के साथ मैं डा० जे 'ईएसओ' प्रसारण के इस विशेष अंक से आपसे विदा ले रहा हूँ.

78
00:07:07,600 --> 00:07:10,730
फिर मिलेंगे ब्रह्मांड की खोज के एक और दिलचस्प अभियान के साथ.

79
00:07:13,460 --> 00:07:15,000
'ईएसओ' प्रसारण 'ईएसओ' द्वारा प्रस्तुत किया गया,

80
00:07:15,000 --> 00:07:16,500
'ईएसओ' यानि यूरोपीय दक्षिणी वेधशाला.

81
00:07:16,500 --> 00:07:18,940
'ईएसओ', यूरोपीय दक्षिणी वेधशाला,

82
00:07:18,940 --> 00:07:21,000
खगोलशास्त्र की अग्रणी अंतर्शासकीय विज्ञान और तकनीकी संस्था है,

83
00:07:21,000 --> 00:07:22,500
जो सन्नद्ध है विश्व की भूतल स्थित सबसे अत्याधुनिक दूरबीनें बनाने में.

84
00:07:25,970 --> 00:07:30,070
प्रतिलेखन 'ईएसओ', अनुवाद - Piyush Pandey पीयूष पाण्डेय, JNMF, इलाहाबाद 

