﻿1
00:00:02,350 --> 00:00:03,930
ये 'ईएसओ' प्रसारण है. 

2
00:00:04,580 --> 00:00:07,800
अग्रणी विज्ञान और 'ईएसओ' के नेपथ्य की झलकियाँ.

3
00:00:07,800 --> 00:00:10,360
'ईएसओ' यानि द यूरोपीयन सदर्न आब्जर्वेटरी

4
00:00:10,360 --> 00:00:17,650
ब्रह्माण्ड को टटोलते हुए हमारे सूत्रधार डा० जो लिस्क बनाम डा० जे के साथ. 

5
00:00:20,360 --> 00:00:23,230
हैलो, स्वागत है आपका 'ईएसओ' प्रसारण के इस विशेष अंक में. 

6
00:00:23,230 --> 00:00:27,790
ये आपको 'ईएसओ' की अक्टूबर में पचासवीं वर्षगाँठ तक ले जायेगा. 

7
00:00:27,790 --> 00:00:30,330
हम आपके लिए आठ विशेष अंक लेकर प्रस्तुत होंगे जिनमें आप ...

8
00:00:30,330 --> 00:00:35,490
'ईएसओ' के दक्षिण के आकाश के अन्वेषण के विगत पचास गौरवशाली वर्षों की गाथा देखेंगे.

9
00:00:40,060 --> 00:00:44,620
पैनी नज़र.

10
00:00:46,000 --> 00:00:49,570
जितनी बड़ी - उतनी बेहतर - कम से कम दूरबीन के दर्पण के बारे में यह कहा जा सकता है.

11
00:00:49,570 --> 00:00:54,650
पर बड़े दर्पण मोटे भी होने चाहिए अन्यथा वे अपने ही वज़न से विकृत हो जायेंगे. 

12
00:00:55,320 --> 00:00:59,590
पर बहुत बड़े दर्पण विकृत हो ही जाते हैं चाहे हम उन्हें कितना ही मोटा और भारी क्यों न बना लें.

13
00:01:00,660 --> 00:01:07,340
समाधान? पतले हलके दर्पण और एक्टिव ऑप्टिक्स की जादुई तकनीक.

14
00:01:08,310 --> 00:01:11,330
'ईएसओ' ने 1980 के दशक में इस तकनीक को प्रशस्त किया,

15
00:01:11,330 --> 00:01:14,020
इससे अपनी 'न्यू टेक्नोलोजी टेलेस्कोप' को सुसज्जित किया.

16
00:01:15,430 --> 00:01:17,690
ये थी अद्यतन तकनीक.

17
00:01:17,690 --> 00:01:23,740
'वेरी लार्ज टेलेस्कोप' या 'वीएलटी' के बड़े दर्पणों का व्यास 8.2 मीटर है ...

18
00:01:23,740 --> 00:01:26,480
पर उनकी मोटाई मात्र 20 सेमी० है. 

19
00:01:27,310 --> 00:01:28,310
यह जादू संभव हुआ है 

20
00:01:28,970 --> 00:01:31,310
कम्पयूटर नियंत्रित सहारों या टेकों के द्वारा जो ये

21
00:01:31,310 --> 00:01:37,060
सुनिश्चित करते हैं कि दर्पण नैनोमीटर की परिशुद्धता से अपना सही आकार बनाये रखे.

22
00:01:53,620 --> 00:01:56,930
'वीएलटी' 'ईएसओ' की प्रमुख सेवा है.

23
00:01:56,930 --> 00:02:03,840
इसमें चार एक जैसी दूरबीने एकजुट होकर उत्तरी चिली के सेर्रो पारनाल शिखर पर कार्य करती हैं. 

24
00:02:03,840 --> 00:02:06,020
1990 के दशक में निर्मित,

25
00:02:06,020 --> 00:02:10,720
ये खगोलशास्त्रियों को अत्याधुनिक टेक्नोलोजी प्रदान करती हैं.

26
00:02:15,560 --> 00:02:20,910
आटाकामा के मरुस्थल बीच 'ईएसओ' ने मानों खगोलशास्त्रियों के लिए स्वर्ग का निर्माण कर दिया हो.

27
00:02:36,220 --> 00:02:38,540
वैज्ञानिक 'ला रेसिदेंसिया' नामक भवन में रहते हैं 

28
00:02:38,540 --> 00:02:42,220
- एक अतिथि गृह जो - हमारे ग्रह के सबसे सूखे स्थान पर 

29
00:02:42,220 --> 00:02:44,370
- आंशिक रूप से धूल-मिट्टी के नीचे दबा है

30
00:02:44,850 --> 00:02:50,920
पर यहाँ अंदर छिपे हैं ताड़ के हरे वृक्ष, तरण-ताल, ... और चिली की स्वादिष्ट मिठाइयां

31
00:02:54,240 --> 00:02:54,510
पर 

32
00:02:54,510 --> 00:02:59,000
'वीएलटी' की प्रमुख विशिष्टता इसका तरण-ताल नहीं है,

33
00:02:59,000 --> 00:03:02,770
वो है इसके द्वारा संभव हुआ ब्रह्मांड का अद्वितीय परिदृश्य.

34
00:03:07,580 --> 00:03:11,690
बिना पतले दर्पणों और एक्टिव ऑप्टिक्स के 'वीएलटी' संभव न थी.    

35
00:03:12,180 --> 00:03:13,260
पर इसकी और भी विशिष्टतायें हैं.

36
00:03:13,260 --> 00:03:18,530
किसी भी दूरबीन से, चाहे वो सबसे बड़ी क्यों न हो तारे धुंधले दिखाई देते हैं.

37
00:03:18,530 --> 00:03:22,570
कारण? हमारा वायुमंडल बिम्ब को विकृत कर देता है.

38
00:03:27,280 --> 00:03:31,390
यहाँ प्रवेश लेता है हमारा दूसरा जादू - एडैप्टिव ऑप्टिक्स.

39
00:03:33,110 --> 00:03:39,390
पारनाल वेधशाला से लेज़र प्रकाश किरणें ऊपर आकाश पर जाकर कृत्रिम तारों का निर्माण करती हैं.

40
00:03:39,390 --> 00:03:43,000
नीचे पृथ्वी पर लगे संसूचक इन तारों की मदद से ये ज्ञात कर लेते हैं कि वातावरण कितनी विकृति पैदा कर रहा है.

41
00:03:43,000 --> 00:03:46,130
यह मापन एक सेकिंड में सैकड़ों बार किया जाता है.

42
00:03:46,130 --> 00:03:50,400
और हर बार कम्पयूटर विकृतिशील दर्पणों को नियंत्रित कर बिम्ब में सुधार करता है.

43
00:03:51,910 --> 00:03:57,670
और परिणाम? ऐसा लगता है मानों वायुमंडल की हलचल पूरी तरह समाप्त हो गयी हो.

44
00:03:58,070 --> 00:03:59,430
आप स्वयं इस अन्तर को देखिये.

45
00:04:06,450 --> 00:04:09,860
आकाशगंगा एक विशाल सर्पिलाकार मन्दाकिनी है. 

46
00:04:09,860 --> 00:04:14,170
और 27,000 प्रकाशवर्ष दूर इसके केन्द्रीय भाग के

47
00:04:14,170 --> 00:04:19,610
रहस्य को 'ईएसओ' की 'वीएलटी' ने सुलझाया.

48
00:04:21,839 --> 00:04:25,490
विशालकाय धूल के बादलों के कारण यह भाग अदृश्य रहता है.

49
00:04:25,490 --> 00:04:29,540
पर सुग्राही अवरक्त प्रकाश कैमरे उस धूल को भेदकर 

50
00:04:29,540 --> 00:04:32,270
उस पार क्या है उसे देख सकते हैं. 

51
00:04:38,200 --> 00:04:43,540
एडैप्टिव ऑप्टिक्स के सहारे वहां दर्जनों लाल दानव तारे खोजे गए हैं.

52
00:04:43,850 --> 00:04:47,480
और समय के बीतने के साथ ये भी पाया गया कि ये तारे गतिमान हैं.  

53
00:04:47,480 --> 00:04:52,250
वे आकाशगंगा के केन्द्र में स्थित किसी अदृश्य पिंड की परिक्रमा कर रहे हैं.

54
00:04:54,020 --> 00:04:59,650
केन्द्र के परिक्रमारत तारों की गतियाँ संकेत देती हैं कि वह पिंड बहुत भारी होगा.

55
00:05:00,420 --> 00:05:06,980
एक दैत्याकार श्याम विवर या 'ब्लैक होल' - संहति सूर्य की 43 लाख गुना. 

56
00:05:07,710 --> 00:05:11,740
खगोलशास्त्रियों ने वहां श्याम विवर में गिरते गैस के बादलों में 

57
00:05:11,740 --> 00:05:13,490
शक्तिशाली कौंध का प्रेक्षण किया है 

58
00:05:13,490 --> 00:05:18,440
यह सब संभव हुआ है एडैप्टिव ऑप्टिक्स कि शक्ति से.

59
00:05:20,320 --> 00:05:25,030
तो पतले दर्पण और एक्टिव ऑप्टिक्स ने बड़ी दूरबीनों का निर्माण संभव कर दिया -

60
00:05:25,030 --> 00:05:28,030
एडैप्टिव ऑप्टिक्स ने वातावरण की झिलमिलाहट खत्म की

61
00:05:28,030 --> 00:05:31,410
और इस प्रकार हमें मिले एकदम प्रखर एवं सुस्पष्ट चित्र. 

62
00:05:32,190 --> 00:05:34,240
पर अभी हमारा जादू का पिटारा खाली नहीं हुआ है.

63
00:05:34,240 --> 00:05:38,420
एक और तीसरा जादू है व्यतिकरणमापन या 'इंटरफैरोमैट्री'.

64
00:05:41,060 --> 00:05:44,010
'वीएलटी' में चार दूरबीनें हैं. 

65
00:05:44,010 --> 00:05:50,150
ये साथ में मिलकर 130 मीटर आभासी व्यास की बड़ी दूरबीन बन जाती हैं.

66
00:05:52,710 --> 00:05:58,330
प्रत्येक दूरबीन का प्रकाश निर्वात की हुयी सुरंग से 

67
00:05:58,330 --> 00:06:01,440
धरती के नीचे प्रयोगशाला में लाया जाता है

68
00:06:03,200 --> 00:06:09,260
यहाँ प्रकाश तरंगों को लेज़र मापन एवं विशेष 'डिले लाइन' की तकनीक से जोड़ा जाता है.

69
00:06:14,140 --> 00:06:19,050
इस प्रकार 8.2 मीटर व्यास की चार दूरबीनों की प्रकाशग्राही क्षमता जुड़कर

70
00:06:19,050 --> 00:06:25,350
एक पचास टेनिस कोर्ट के तुल्य काल्पनिक दूरबीन सी हो जाती है.

71
00:06:28,220 --> 00:06:31,990
साथ की चार अन्य छोटी सहायक दूरबीनें इस  समायोजन को और भी लचीला बना देती हैं.

72
00:06:31,990 --> 00:06:35,320
यूँ तो चार विशाल दूरबीनों के समक्ष ये बौनी नजर आती हैं

73
00:06:35,320 --> 00:06:39,970
प्रत्येक में मात्र 1.8 मीटर व्यास का दर्पण लगा है.

74
00:06:39,970 --> 00:06:45,560
फिर भी ये सौ साल पहले की सबसे बड़ी दूरबीन से भी बड़ा है!

75
00:06:47,280 --> 00:06:50,050
व्यतिकरणमापन या ऑप्टिकल इंटरफैरोमैट्री एक जादू जैसा है.

76
00:06:50,050 --> 00:06:54,250
तारों के प्रकाश का जादू जो यहाँ मरुस्थल में मुखर हो रहा है.

77
00:06:54,250 --> 00:06:58,250
परिणाम बहुत ही कारगर साबित हुए हैं.

78
00:07:00,360 --> 00:07:04,830
'वैरी लार्ज टेलेस्कोप' का व्यतिकरणमापी हबल अंतरिक्ष दूरबीन से

79
00:07:04,830 --> 00:07:06,900
पचास गुना अधिक सुस्पष्टता देता है.

80
00:07:09,970 --> 00:07:14,200
उदाहरण के लिए इस युगल तारे में इस भक्षी को देखिये. 

81
00:07:16,160 --> 00:07:19,030
ये अपने साथी तारे से पदार्थ चुराकर उसका भक्षण कर रहा है.

82
00:07:23,670 --> 00:07:28,450
बीटलजूस या काक्षी तारे से यदा कदा धुंए और धूल के छल्ले निकलते देखे गए हैं.

83
00:07:28,450 --> 00:07:32,410
ये एक दैत्य तारा है जिसका कभी भी सुपरनोवा के रूप में विस्फोट हो सकता है.

84
00:07:34,750 --> 00:07:40,000
और, नवजात तारों के गिर्द खगोलशास्त्रियों को धूल भरी चकतियाँ...

85
00:07:40,990 --> 00:07:44,350
जो भविष्य के पृथ्वी जैसे संसारों का उपादान या कच्चा माल है.

86
00:07:45,080 --> 00:07:50,690
'वैरी लार्ज टेलेस्कोप' मानव अंतरिक्ष में गड़ी सबसे पैनी आँख है.

87
00:07:51,380 --> 00:07:54,760
पर खगोलशास्त्रियों के पास ऐसी दूसरी विधाएं भी हैं जिनसे वे अपने आयाम को बढ़ा लेते हैं...

88
00:07:54,760 --> 00:07:56,870
और विचारों को भी.

89
00:07:56,870 --> 00:07:59,700
यूरोपीयन सदर्न आब्जर्वेटरी में

90
00:07:59,700 --> 00:08:05,590
उन्होंने ब्रह्मांड को एक एकदम नए नजरिये से देखना सीखा है.

91
00:08:10,250 --> 00:08:14,010
इसी के साथ मैं डा० जे 'ईएसओ' प्रसारण के इस विशेष अंक से आपसे विदा ले रहा हूँ.

92
00:08:14,010 --> 00:08:17,390
फिर मिलेंगे ब्रह्मांड की खोज के एक और दिलचस्प अभियान के साथ.

93
00:08:20,000 --> 00:08:21,290
ईएसओ' प्रसारण 'ईएसओ' द्वारा प्रस्तुत किया गया,

94
00:08:21,290 --> 00:08:23,470
'ईएसओ' यानि यूरोपीय दक्षिणी वेधशाला.

95
00:08:23,470 --> 00:08:25,290
'ईएसओ', यूरोपीय दक्षिणी वेधशाला,

96
00:08:25,290 --> 00:08:27,470
खगोलशास्त्र की अग्रणी अंतर्शासकीय विज्ञान और तकनीकी संस्था है,

97
00:08:27,470 --> 00:08:30,000
जो सन्नद्ध है विश्व की भूतल स्थित सबसे अत्याधुनिक दूरबीनें बनाने में.

98
00:08:32,000 --> 00:08:39,000
प्रतिलेखन 'ईएसओ', अनुवाद - Piyush Pandey पीयूष पाण्डेय, JNMF, इलाहाबाद 

99
00:08:51,530 --> 00:08:54,330
अब जब आप 'ईएसओ' के साथ जुड़ चुके हैं,

100
00:08:56,260 --> 00:08:59,730
हबल के साथ इस दुनिया के परे चलें,

101
00:09:02,400 --> 00:09:04,730
हबल प्रसारण में आप पाएंगे नवीनतम खोजों की झलकियाँ 

102
00:09:04,730 --> 00:09:08,430
विश्व की सबसे प्रख्यात एवं सम्मानित अंतरिक्ष दूरबीन 

103
00:09:11,020 --> 00:09:14,420
नासा/ईएसए की हबल अंतरिक्ष दूरबीन द्वारा ली गयी.  

