﻿1
00:00:02,000 --> 00:00:04,000
ये 'ईएसओ' प्रसारण है.

2
00:00:04,000 --> 00:00:08,000
अग्रणी विज्ञान और 'ईएसओ' के नेपथ्य की झलकियाँ.

3
00:00:08,000 --> 00:00:10,000
'ईएसओ' यानि द यूरोपीयन सदर्न आब्जर्वेटरी

4
00:00:11,000 --> 00:00:17,000
ब्रह्माण्ड को टटोलते हुए हमारे सूत्रधार डा० जो लिस्क बनाम डा० जे के साथ.

5
00:00:20,000 --> 00:00:23,000
हैलो, स्वागत है आपका 'ईएसओ' प्रसारण के इस विशेष अंक में. 

6
00:00:24,000 --> 00:00:27,500
ये आपको 'ईएसओ' की अक्टूबर में पचासवीं वर्षगाँठ तक ले जायेगा. 

7
00:00:27,500 --> 00:00:30,000
हम आपके लिए आठ विशेष अंक लेकर प्रस्तुत होंगे जिनमें आप ...

8
00:00:30,000 --> 00:00:35,000
'ईएसओ' के दक्षिण के आकाश के अन्वेषण के विगत पचास गौरवशाली वर्षों की गाथा देखेंगे

9
00:00:39,000 --> 00:00:44,000
हमारी नज़र है अब ऊपर.

10
00:00:46,000 --> 00:00:53,000
1,67,000 वर्ष पहले, हमारी आकाशगंगा की परिक्रामारत एक छोटी मंदाकिनी में एक तारे में विस्फोट हुआ.

11
00:00:56,000 --> 00:00:58,500
जब यह विस्फोट हुआ, 

12
00:00:58,500 --> 00:01:02,000
उस समय हमारे आदि पूर्वज 'होमो सेपिएन्स' अफ़्रीका के सावन्ना के वनों में विचरण कर रहे थे.

13
00:01:05,000 --> 00:01:08,000
तब किसी ने भी आकाश में यह आतिशबाजी नहीं देखी होगी.

14
00:01:08,000 --> 00:01:13,000
कारण तब उसका प्रकाश वहाँ से चला भर था.

15
00:01:15,000 --> 00:01:19,500
जब प्रकाश ने हम तक की यात्रा का 98% मार्ग तय कर लिया था 

16
00:01:19,500 --> 00:01:24,500
तब पृथ्वी पर यूनानी दार्शनिकों ने ब्रह्मांड के बारे में चिन्तन बस आरम्भ ही किया था.

17
00:01:27,000 --> 00:01:29,000
उस प्रकाश के पृथ्वी पर पहुँचने से ठीक पहले

18
00:01:29,000 --> 00:01:34,000
गैलिलीओ गैलिली ने अपनी पहली साधारण सी दूरबीन से आकाश का संधान किया. 

19
00:01:38,000 --> 00:01:41,000
और जब 24 फरवरी 1987 को,

20
00:01:41,000 --> 00:01:45,500
उन प्रकाश कणों की पहली बार पृथ्वी पर वृष्टि हुयी,

21
00:01:45,500 --> 00:01:50,000
तब यहाँ खगोलशास्त्री उस सुपरनोवा विस्फोट का विषद अध्ययन करने के लिए पूरी तरह लैस थे.

22
00:01:52,000 --> 00:01:54,000
सुपरनोवा 1987अ

23
00:01:54,770 --> 00:01:56,460
दक्षिण के आकाश में धधकने लगा -

24
00:01:56,460 --> 00:01:59,440
पर यूरोप और अमेरिका से यह नहीं दिखाई दे रहा था.

25
00:02:00,000 --> 00:02:04,000
पर तब तक 'ईएसओ' ने चिली में अपनी पहली बड़ी दूरबीन बना ली थी

26
00:02:04,000 --> 00:02:08,000
जिससे खगोलशास्त्रियों को इस ब्रह्मांडीय नाटक को प्रेक्षागृह में प्रथम पंक्ति में बैठकर देखने का अवसर मिला. 

27
00:02:11,000 --> 00:02:13,500
दूरबीन वह मूल संयंत्र है 

28
00:02:13,500 --> 00:02:18,000
जिससे हम ब्रह्माण्ड के रहस्यों से पर्दा उठाते हैं.

29
00:02:19,000 --> 00:02:23,000
दूरबीन का प्रकाश ग्राही क्षेत्र आँख की तुलना में बहुत अधिक होता है

30
00:02:23,000 --> 00:02:28,000
इसलिए उससे हम बहुत धुंधले तारे देख पाते हैं और अंतरिक्ष में गहरी पैठ बना लेते हैं

31
00:02:30,000 --> 00:02:34,000
एक आतशी शीशे की तरह सूक्ष्म रचना भी दूरबीन दिखाती है.

32
00:02:36,000 --> 00:02:40,000
और जब उनपर सुग्राही कैमरे तथा वर्णक्रममापी लगे हों तो 

33
00:02:40,000 --> 00:02:45,000
हमें उनसे ग्रहों, तारों और मंदाकिनियों के बारे में अपर सूचना मिलती है.

34
00:02:52,000 --> 00:02:56,000
'ईएसओ' की ला सिल्ला पर स्थापित दूरबीनें मिली जुली थीं. 

35
00:02:56,000 --> 00:02:59,000
छोटी दूरबीनों से लेकर

36
00:02:59,000 --> 00:03:02,000
बड़े एस्ट्रोग्राफ और चौड़े दृष्य्फ्ल वाले कैमरे इनमें समाविष्ट थे.

37
00:03:12,000 --> 00:03:16,000
वहाँ की 2.2 मीटर व्यास वाली जो दूरबीन अब 30 वर्ष पुरानी हो चली है

38
00:03:17,000 --> 00:03:20,000
अब भी हमारे लिए ब्रह्माण्ड के अत्यंत रोचक दृश्य प्रस्तुत कर रही है.

39
00:04:01,000 --> 00:04:03,000
सेरो ला सिल्ला की सर्वोच्च चोटी पर स्थित 

40
00:04:03,000 --> 00:04:09,000
'ईएसओ' की शुरुवाती 35 साल पुरानी 3.6 मीटर व्यास की दूरबीन

41
00:04:09,000 --> 00:04:14,000
को अब ग्रह खोजी दूरबीन के रूप में जीवनदान मिला है.

42
00:04:16,000 --> 00:04:20,500
इसके अलावा स्वीडन के खगोलशास्त्रियों ने 15 मीटर व्यास की एक चमकीली 'डिश' लगाई है 

43
00:04:20,500 --> 00:04:25,000
ब्रह्माण्ड के ठन्डे बादलों से आने वाले माइक्रोवेव विकिरण के अध्ययन के लिए.

44
00:04:26,000 --> 00:04:31,000
इन दूरबीनों के मिले जुले प्रयास से ही हम अपने ब्रह्माण्ड के अवगुंठन खोल पाए हैं. 

45
00:04:45,000 --> 00:04:49,000
हमारी पृथ्वी मात्र एक ग्रह है सौरमंडल के आठ ग्रहों में से.

46
00:04:55,000 --> 00:04:57,000
छोटे से बुध से लेकर दैत्याकार बृहस्पति तक,

47
00:04:57,000 --> 00:05:03,500
ये चट्टानों के गोले और गैस के गुब्बारे सौर मंडल के जन्म के अवशेष हैं.

48
00:05:09,000 --> 00:05:14,000
सूर्य स्वयं आकाशगंगा मंदाकिनी का एक अधेड़ तारा है

49
00:05:15,000 --> 00:05:20,000
अपने जैसे खरबों अन्य तारों के बीच खोया मानो एक प्रकाशबिंदु -

50
00:05:20,000 --> 00:05:25,000
वहाँ साथ में हैं विशाल लाल दानव तारे, अन्तःस्फोट हुए श्वेत वामन तारे,

51
00:05:25,000 --> 00:05:28,000
और तेज़ी से घूमते न्यूट्रॉन तारे.

52
00:05:29,000 --> 00:05:34,000
आकाशगंगा की सर्पिलाकार भुजाओं में चमचमाती नीहारिकाएँ छिटकी पड़ी हैं.

53
00:05:34,000 --> 00:05:37,000
जिनमें नवजात तारों के गुच्छ विद्यमान हैं, 

54
00:05:37,000 --> 00:05:42,000
जबकि तारों के वृद्ध अंगूरी गुच्छे मंदाकिनी के बाहरी क्षेत्र में धीरे-धीरे तिरते हैं.

55
00:05:47,000 --> 00:05:51,500
और आकाशगंगा ब्रह्माण्ड की अनगिनत मंदाकिनियों में से मात्र एक है

56
00:05:51,500 --> 00:05:57,000
और लगभग 14 अरब वर्ष पहले अपने जन्म के समय से ब्रह्मांड का निरंतर प्रसार हो रहा है.

57
00:06:05,000 --> 00:06:10,000
पिछले पचास वर्षों में 'ईएसओ' ने ब्रह्मांड में हमारे स्थान की पहचान करने में बड़ी मदद की है.

58
00:06:10,000 --> 00:06:14,000
ऊपर ब्रह्मांड पर दृष्टि डालकर हमने स्वयं अपनी उत्पत्ति के रहस्य पर पर्दा उठाया है.

59
00:06:14,500 --> 00:06:20,500
हम विराट ब्रह्मांड की महाकथा का एक छोटा सा हिस्सा हैं. बिना तारों के हमारा कोई अस्तित्व न होता.

60
00:06:24,000 --> 00:06:28,000
ब्रह्मांड के आरम्भ में मात्र दो तत्व थे - हाइड्रोजन और हीलियम - सबसे हलके तत्व.

61
00:06:29,000 --> 00:06:34,000
पर तारों के अंदर की नाभिकीय भट्टी में हलके तत्व भारी नाभिकों में परिववर्तित होते रहते हैं.

62
00:06:36,000 --> 00:06:40,000
और 1987अ जैसे सुपरनोवा

63
00:06:40,000 --> 00:06:44,000
अपने विस्फोट द्वारा ब्रह्माण्ड में इन भरी तत्वों को बिखेरते रहते हैं. 

64
00:06:47,000 --> 00:06:51,000
आज से 4.6 अरब वर्ष पहले जब सौरमण्डल का जन्म हुआ था

65
00:06:51,000 --> 00:06:55,000
तब ये भारी तत्व क्षीण मात्र में उपस्थित थे.

66
00:06:55,000 --> 00:07:00,000
धातुएं, सिलिकेट, कार्बन और ऑक्सीजन भी थे.

67
00:07:01,000 --> 00:07:06,000
हमारी मांस पेशियों का कार्बन, रक्त का लोहा और हड्डियों का कैल्शियम,

68
00:07:06,000 --> 00:07:09,000
इनका सृजन किन्हीं पहले के तारों में हुआ था.

69
00:07:09,000 --> 00:07:13,000
हमारा निमार्ण वस्तुतः ऊपर आकाश में हुआ.

70
00:07:14,000 --> 00:07:17,000
पर उत्तर हमेशा नए प्रश्नों को जन्म देते हैं. 

71
00:07:17,000 --> 00:07:21,000
हम जितना अधिक जान पाते हैं रहस्य उतने ही गहरा जाते हैं.

72
00:07:23,000 --> 00:07:27,000
मंदाकिनियों का उद्भव कैसे हुआ और क्या है उनकी अंतिम परिणति?

73
00:07:31,000 --> 00:07:36,000
क्या बाहर दूसरे सौरमण्डल भी हैं, और क्या वहाँ जीवन हो सकता है?

74
00:07:43,000 --> 00:07:49,000
बताइए तो हमारी आकाशगंगा के काले केन्द्रीय भाग में क्या छुपा है?

75
00:08:00,000 --> 00:08:04,000
जाहिर है खगोलशात्रियों को शक्तिशाली दूरबीनों के आवश्यकता थी. 

76
00:08:04,000 --> 00:08:07,000
और 'ईएसओ' ने उन्हें नए क्रांतिकारी औज़ार दिए. 

77
00:08:16,000 --> 00:08:20,000
इसी के साथ मैं डा० जे 'ईएसओ' प्रसारण के इस विशेष अंक से आपसे विदा ले रहा हूँ.

78
00:08:20,000 --> 00:08:23,000
फिर मिलेंगे ब्रह्मांड की खोज के एक और दिलचस्प अभियान के साथ.

79
00:08:26,000 --> 00:08:28,000
'ईएसओ' प्रसारण 'ईएसओ' द्वारा प्रस्तुत किया गया,

80
00:08:28,000 --> 00:08:30,000
'ईएसओ' यानि यूरोपीय दक्षिणी वेधशाला.

81
00:08:30,000 --> 00:08:31,000
'ईएसओ', यूरोपीय दक्षिणी वेधशाला,

82
00:08:31,000 --> 00:08:33,000
खगोलशास्त्र की अग्रणी अंतर्शासकीय विज्ञान और तकनीकी संस्था है,

83
00:08:33,000 --> 00:08:35,000
जो सन्नद्ध है विश्व की भूतल स्थित सबसे अत्याधुनिक दूरबीनें बनाने में.

84
00:08:39,000 --> 00:08:45,000
प्रतिलेखन 'ईएसओ', अनुवाद - Piyush Pandey पीयूष पाण्डेय, JNMF, इलाहाबाद 

85
00:08:57,000 --> 00:09:00,000
अब जब आप 'ईएसओ' के साथ जुड़ चुके हैं,

86
00:09:02,000 --> 00:09:06,000
हबल के साथ इस दुनिया के परे चलें,

87
00:09:08,000 --> 00:09:10,000
हबल प्रसारण में आप पाएंगे नवीनतम खोजों की झलकियाँ 

88
00:09:10,000 --> 00:09:14,000
विश्व की सबसे प्रख्यात एवं सम्मानित अंतरिक्ष दूरबीन,

89
00:09:17,000 --> 00:09:20,000
नासा/ईएसए की हबल अंतरिक्ष दूरबीन द्वारा ली गयी.

