﻿1
00:00:02,000 --> 00:00:04,000
ये 'ईएसओ' प्रसारण है.

2
00:00:04,000 --> 00:00:07,500
अग्रणी विज्ञान और 'ईएसओ' के नेपथ्य की झलकियाँ.

3
00:00:07,500 --> 00:00:10,000
'ईएसओ' यानि द यूरोपीयन सदर्न आब्जर्वेटरी,

4
00:00:10,000 --> 00:00:17,000
ब्रह्माण्ड को टटोलते हुए हमारे सूत्रधार डा० जो लिस्क बनाम डा० जे  के साथ.

5
00:00:21,000 --> 00:00:23,000
हैलो, स्वागत है आपका 'ईएसओ' प्रसारण के इस विशेष अंक में.

6
00:00:23,000 --> 00:00:27,000
ये आपको 'ईएसओ' की अक्टूबर में पचासवीं वर्षगाँठ तक ले जायेगा.

7
00:00:27,000 --> 00:00:31,000
हम आपके लिए आठ विशेष अंक लेकर प्रस्तुत होंगे जिनमें आप ...

8
00:00:31,000 --> 00:00:35,000
'ईएसओ' के दक्षिण के आकाश के अन्वेषण के विगत पचास गौरवशाली वर्षों की गाथा देखेंगे

9
00:00:40,000 --> 00:00:43,000
यह कहानी किसी वीरगाथा से कम नहीं

10
00:00:48,000 --> 00:00:53,000
यह कहानी ब्रह्माण्ड के प्रति हमारी जिज्ञासा, साहस और धीरज की ...

11
00:00:56,000 --> 00:01:01,000
और ये कि क्यों यूरोपवासी तारे देखने के लिए दक्षिण गए.

12
00:01:50,000 --> 00:01:54,000
जी हाँ दक्षिण.

13
00:01:55,000 --> 00:02:00,000
स्वागत है आपका 'ईएसओ' यानि यूरोपीयन सदर्न आब्जेर्वेटरी में.

14
00:02:03,000 --> 00:02:06,000
पचास साल पुरानी पर पहले से भी अधिक जीवंत.

15
00:02:12,000 --> 00:02:15,000
'ईएसओ' यूरोप का तारों की दुनिया का प्रवेश द्वार है.

16
00:02:16,000 --> 00:02:19,000
यहाँ पन्द्रह देशों के खगोलशास्त्री

17
00:02:19,000 --> 00:02:21,000
हाथ मिलाकर ब्रह्माण्ड के रहस्यों के पटाक्षेप में जुटे हैं.

18
00:02:22,500 --> 00:02:23,500
कैसे?

19
00:02:23,500 --> 00:02:27,000
पृथ्वी की सबसे बड़ी दूरबीनें बनाकर.

20
00:02:27,000 --> 00:02:29,000
सुग्राही कैमरे और अन्य संयंत्र बनाकर.

21
00:02:30,000 --> 00:02:32,000
आकाश के चप्पे-चप्पे की पड़ताल कर.

22
00:02:34,000 --> 00:02:37,000
इस कार्य में उन्होंने निकट और दूर के पिंडों को देखा,

23
00:02:37,000 --> 00:02:40,000
सौर मंडल के भ्रमणकारी धूमकेतुओं से लेकर

24
00:02:40,000 --> 00:02:44,000
दिक्काल की बाहरी सीमा पर दूरस्थ मंदाकिनियों तक,

25
00:02:44,000 --> 00:02:49,000
जिसने हमें नयी दृष्टि दी और ब्रह्माण्ड के अभूतपूर्व दृश्य दिखाए.

26
00:03:20,500 --> 00:03:23,000
एक ऐसा ब्रह्मांड जो पहेलियों और रहस्यों से ओतप्रोत है.

27
00:03:24,000 --> 00:03:26,000
और अलौकिक सौंदर्य.

28
00:03:27,500 --> 00:03:29,500
सुदूर चिली के पर्वत शिखरों पर,

29
00:03:29,500 --> 00:03:32,000
यूरोपीय खगोलशास्त्री तारों को मानों छूने का प्रयास कर रहे हों.

30
00:03:32,500 --> 00:03:33,500
पर चिली क्यों?

31
00:03:34,000 --> 00:03:37,000
इतना दूर दक्षिण जाने की क्या जरूरत थी?

32
00:03:41,000 --> 00:03:45,000
यूरोपीयन सदर्न आब्जेर्वेटरी का मुख्यालय जर्मनी के गार्चिंग में है.

33
00:03:49,000 --> 00:03:53,000
पर यूरोप से आकाश का केवल एक ही भाग देखा जा सकता है.

34
00:03:53,000 --> 00:03:57,000
इसकी पूर्ति के लिए दक्षिण जाना ही पड़ता है.

35
00:04:06,000 --> 00:04:10,000
पिछली कई सदियों तक दक्षिण के आकाश के मानचित्रों में व्यापक रिक्त स्थान थे.

36
00:04:10,000 --> 00:04:13,000
आकाश का अज्ञात भू-भाग.

37
00:04:15,000 --> 00:04:16,500
1595 में,

38
00:04:17,000 --> 00:04:21,000
पहली बार जब डच व्यापारी ईस्ट इंडीज़ की समुद्री यात्रा पर निकले

39
00:04:27,000 --> 00:04:31,000
तो रात में पीटर केज़र और फ्रेडरिक ड हाउटमैन नामक नाविकों ने

40
00:04:31,330 --> 00:04:36,390
दक्षिण के आकाश के 130 से अधिक तारों की स्थितियां नापीं.

41
00:04:43,000 --> 00:04:48,000
शीघ्र ही आकाश के ग्लोब और मानचित्रों में बारह नए तारामंडल दर्शाये जाने लगे,

42
00:04:48,000 --> 00:04:52,000
जिन्हें इससे पहले किसी यूरोपवासी ने नहीं देखा था.

43
00:04:54,000 --> 00:04:58,000
ब्रितानी लोगों ने सर्वप्रथम एक खगोलीय सीमान्त चौकी बनाई

44
00:04:58,000 --> 00:04:59,000
दक्षिणी गोलार्ध में.

45
00:05:00,000 --> 00:05:05,000
सन् 1820 में केप-ऑफ़-गुड-होप में रॉयल आब्जेर्वेटरी स्थापित हुयी.

46
00:05:06,000 --> 00:05:10,500
कुछ ही समय बाद जॉन हर्शेल ने अपनी निजी आब्जेर्वेटरी बनाई

47
00:05:10,500 --> 00:05:13,000
दक्षिण अफ्रीका के प्रसिद्द टेबल पर्वत के समीप.

48
00:05:16,000 --> 00:05:17,000
उफ़, क्या नज़ारा था!

49
00:05:17,000 --> 00:05:22,000
सर पर काला आकाश, चमकीले तारक गुच्छ और तारों के बादल.

50
00:05:24,000 --> 00:05:27,000
कोई ताज्जुब नहीं कि शीघ्र ही हार्वर्ड, येल और लीडन कि वेधशालाओं ने भी

51
00:05:27,000 --> 00:05:31,000
यही किया, अपनी अपनी दक्षिणी चौकियां बनायीं.

52
00:05:31,000 --> 00:05:34,000
पर दक्षिण के आकाश के अनुसंधान के लिए

53
00:05:34,000 --> 00:05:38,000
अब भी बहुत साहस, उत्कंठा और धैर्य की आवश्यकता थी.

54
00:05:43,000 --> 00:05:45,500
पचास साल पहले तक,

55
00:05:45,500 --> 00:05:50,000
विश्व की अधिकांश बड़ी दूरबीनें भूमध्य रेखा के उत्तर में स्थित थीं.

56
00:05:51,000 --> 00:05:53,000
तो आखिर दक्षिण के आकाश को इतनी महत्ता क्यों दी गयी?

57
00:05:55,000 --> 00:05:59,000
सबसे पहले तो इसलिए कि ये एक अनजाना क्षेत्र था.

58
00:05:59,500 --> 00:06:02,000
आप यूरोप में बैठे बैठे पूरा आकाश नहीं देख सकते.

59
00:06:03,000 --> 00:06:07,000
इसका प्रमुख उदाहरण है हमारी आकाशगंगा मन्दाकिनी का केन्द्र.

60
00:06:07,000 --> 00:06:10,000
यह भाग उत्तरी गोलार्ध से लगभग नहीं दिखाई देता,

61
00:06:10,000 --> 00:06:12,000
पर दक्षिण में ये भाग सिर के ऊपर से गुज़रता है.

62
00:06:14,000 --> 00:06:16,000
और फिर वे मैगेलन के बादल -

63
00:06:16,280 --> 00:06:19,600
हमारी आकाशगंगा मन्दाकिनी की दो छोटी सहचरी मंदाकिनियाँ.

64
00:06:20,500 --> 00:06:25,000
उत्तरी गोलार्ध से अदृश्य पर भूमध्य रेखा के दक्षिण में एकदम सुस्पष्ट.

65
00:06:26,000 --> 00:06:27,000
और अंततः,

66
00:06:27,000 --> 00:06:31,300
यूरोपीय खगोलविद प्रकाश प्रदूषण एवं बुरे मौसम से भी पीड़ित थे.

67
00:06:32,000 --> 00:06:34,500
ऐसा लगा दक्षिण जाने से इन समस्याओं से निज़ात मिल जायेगी.

68
00:06:38,000 --> 00:06:42,000
हालैंड की प्रसिद्ध इस्सेल्मेर झील में 1953 में

69
00:06:42,000 --> 00:06:44,500
नौका विहार करते समय

70
00:06:44,500 --> 00:06:47,500
जर्मन/अमेरिकन खगोलशास्त्री वाल्टर बादे

71
00:06:47,500 --> 00:06:50,000
और हालैंड के खगोलशास्त्री येन ऊर्ट ने

72
00:06:50,000 --> 00:06:53,000
अपने साथियों को दक्षिणी गोलार्ध में

73
00:06:53,000 --> 00:06:55,000
यूरोपीय वेधशाला के सपने के बारे में बताया.

74
00:07:00,000 --> 00:07:04,500
किसी यूरोपीय देश के लिए अकेले अमरीका से प्रतिस्पर्धा करना संभव न था.

75
00:07:04,500 --> 00:07:06,500
पर शायद मिलकर वे ऐसा कर सकते.

76
00:07:07,000 --> 00:07:12,000
सात महीने बाद, छः देशों के बारह खगोलशास्त्री यहाँ मिल बैठे -

77
00:07:12,000 --> 00:07:14,500
- लीडन विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट सभागार में.

78
00:07:14,500 --> 00:07:17,000
उन्होंने एक वक्तव्य पर हस्ताक्षर किये,

79
00:07:17,000 --> 00:07:22,000
अपनी यह इच्छा बताते हुए कि दक्षिण अफीका में यूरोपीय वेधशाला स्थापित हो.

80
00:07:23,000 --> 00:07:25,000
इसने 'ईएसओ' के जन्म का मार्ग प्रशस्त किया.

81
00:07:26,000 --> 00:07:29,000
पर ज़रा रुकिए! ... दक्षिण अफीका?

82
00:07:30,000 --> 00:07:31,500
हाँ, यह ठीक ही था.

83
00:07:31,500 --> 00:07:37,000
दक्षिण अफीका में पहले से ही केप वेधशाला थी और 1909 के बाद,

84
00:07:37,000 --> 00:07:40,000
जोहान्सबर्ग स्थित ट्रांसवाल वेधशाला.

85
00:07:40,000 --> 00:07:44,500
लीडन वेधशाला ने भी दक्षिण में अपनी पहचान हार्त्बीस्पूर्ट में बना रखी थी.

86
00:07:47,000 --> 00:07:49,000
सन् 1955 में,

87
00:07:49,000 --> 00:07:54,500
खगोलविदों ने इन स्थानों पर परीक्षण उपकरण लगाये -

88
00:07:54,500 --> 00:08:01,000
ग्रेट करू में जीकोएगात और ब्लूमफोंटेन में ताफेल्कोप्जे पर.

89
00:08:02,000 --> 00:08:05,000
पर मौसम का मिजाज़ ठीक न था.

90
00:08:06,000 --> 00:08:12,000
और फिर 1960 में उत्तरी चिली के ऊबड़ खाबड़ पथरीले क्षेत्र पर ध्यान गया.

91
00:08:13,000 --> 00:08:16,000
इस बीच अमेरिकन खगोलविद भी दक्षिणी गोलार्द्ध में

92
00:08:16,000 --> 00:08:18,500
अपनी वेधशाला बनाने का सपना सँजो रहे थे.

93
00:08:18,500 --> 00:08:25,000
कठिन घुड़सवारी के अभियानों ने यह सिद्ध कर दिया कि ये चिली से बेहतर है.

94
00:08:26,000 --> 00:08:30,000
फिर 1963 में पासा सही पड़ा. वह उपयुक्त स्थान चिली ही है.

95
00:08:30,000 --> 00:08:33,000
छः मास बाद सर्रो ला सिला को

96
00:08:33,000 --> 00:08:36,000
भविष्य की यूरोपीय दक्षिणी वेधशाला के लिए चुना गया.

97
00:08:36,000 --> 00:08:40,000
अब 'ईएसओ' कोई निरा सपना नहीं रह गयी थी.

98
00:08:41,000 --> 00:08:47,500
अंत में, पांच यूरोपीय देशों ने 'ईएसओ' करार पर हस्ताक्षर किये – दिन था – 5 अक्टूबर 1962-

99
00:08:47,500 --> 00:08:53,000
यूरोपीय दक्षिणी वेधशाला का प्रामाणिक जन्मदिन.

100
00:08:53,000 --> 00:08:56,500
बेल्जियम, जर्मनी, फ्राँस, नीदरलैंड्स और स्वीडन

101
00:08:56,500 --> 00:09:01,000
ने दक्षिणी तारों की खोज के लिए साथ में काम करने की शपथ ली.

102
00:09:03,000 --> 00:09:07,000
इसके लिए ला सिला और उसके आसपास का क्षेत्र चिली की सरकार से खरीदा गया.

103
00:09:08,000 --> 00:09:10,000
निपट सुनसान इलाके में यकायक एक सड़क निकल आयी.

104
00:09:11,000 --> 00:09:16,500
'ईएसओ' की प्रथम दूरबीन ने रोटेरडम की एक स्टील फैक्टरी में आकार लेना शुरू किया.

105
00:09:18,000 --> 00:09:21,000
और दिसम्बर 1966 में,

106
00:09:21,000 --> 00:09:26,000
यूरोपीय दक्षिणी वेधशाला ने अपनी पहली आँख आकाश पर खोली.

107
00:09:26,000 --> 00:09:32,000
यूरोप ब्रह्माण्ड की एक महान खोजयात्रा पर अग्रसर हो चला था.

108
00:09:37,000 --> 00:09:40,500
इसी के साथ मैं डा० जे 'ईएसओ' प्रसारण के इस विशेष अंक से आपसे विदा ले रहा हूँ.

109
00:09:41,000 --> 00:09:44,000
फिर मिलेंगे ब्रह्मांड की खोज के एक और दिलचस्प अभियान के साथ.

110
00:09:47,000 --> 00:09:48,500
'ईएसओ' प्रसारण 'ईएसओ' द्वारा प्रस्तुत किया गया,

111
00:09:48,500 --> 00:09:50,000
'ईएसओ' यानि यूरोपीय दक्षिणी वेधशाला.

112
00:09:51,000 --> 00:09:52,000
'ईएसओ', यूरोपीय दक्षिणी वेधशाला,

113
00:09:52,000 --> 00:09:54,000
खगोलशास्त्र की अग्रणी अंतर्शासकीय विज्ञान और तकनीकी संस्था है,

114
00:09:54,000 --> 00:09:56,000
जो सन्नद्ध है विश्व की भूतल स्थित सबसे अत्याधुनिक दूरबीनें बनाने में.

115
00:09:59,000 --> 00:10:05,000
प्रतिलेखन 'ईएसओ', अनुवाद - Piyush Pandey पीयूष पाण्डेय, JNMF, इलाहाबाद

116
00:10:18,000 --> 00:10:21,000
अब जब आप 'ईएसओ' के साथ जुड़ चुके हैं,

117
00:10:23,000 --> 00:10:27,000
हबल के साथ इस दुनिया के परे चलें,

118
00:10:29,000 --> 00:10:32,000
हबल प्रसारण में आप पाएंगे नवीनतम खोजों की झलकियाँ

119
00:10:32,000 --> 00:10:36,000
विश्व की सबसे प्रख्यात एवं सम्मानित अंतरिक्ष दूरबीन

120
00:10:37,500 --> 00:10:42,000
नासा/ईएसए की हबल अंतरिक्ष दूरबीन द्वारा ली गयी.

