﻿1
00:00:08,000 --> 00:00:10,000
लाल पथरीला परिदृश्य

2
00:00:10,500 --> 00:00:13,400
मंगल की सतह के समान

3
00:00:13,800 --> 00:00:17,500
यह है चिली का अटाकामा रेगिस्तान!

4
00:00:18,300 --> 00:00:19,600
एक सूखी जगह

5
00:00:19,600 --> 00:00:21,000
बेजान

6
00:00:21,000 --> 00:00:24,000
और खाली.

7
00:00:24,000 --> 00:00:25,600
पर हर जगह नहीं !

8
00:00:26,000 --> 00:00:32,000
दो हज़ार छह सौ मीटर ऊंचे एक पहाड़ पर , शहरों की रौशनी से दूर

9
00:00:32,000 --> 00:00:40,000
लगे  ईसो के  Very Large Telescope या बहुत बड़ी दूरबीन से ही  पृथ्वी पर आकाश के सबसे अच्छे दृश्य प्राप्त होते हैं ।

10
00:00:41,600 --> 00:00:47,600
इन विशाल गुंबदों में लगे टेलिस्कोप अब तक निर्मित किये गए सब से उन्नत और शक्तिशाली हैं.

11
00:00:48,000 --> 00:00:54,000
कोरी आँखों से हम जो तारे देख सकते हैं, उनसे चार अरब गुना कम प्रकाशवान वस्तुओं को ये दूरबीन देख सकती हैं.

12
00:00:54,000 --> 00:01:01,000
इनकी सहायता से ब्रह्माण्ड के रहस्यों में पहले की तुलना में  हम और गहरी खोज कर सकते हैं.

13
00:01:04,000 --> 00:01:07,000
यह है हमारी आकाश गंगा की चमकीली पट्टी।

14
00:01:11,000 --> 00:01:20,000
हमारा सूरज, सौर मंडल तथा अरबों अन्य तारे और उनके मंडल, सब इसमें शामिल हैं.

15
00:01:23,000 --> 00:01:28,000
ये हैं वृश्चिक और धनु राशि,

16
00:01:30,000 --> 00:01:32,900
जो Scorpio और Sagittarius के नाम से जानी जाती हैं.

17
00:01:37,000 --> 00:01:41,900
आकाश के अठासी तारामंडलों में से दो।

18
00:02:09,000 --> 00:02:18,000
आधुनिक दूरबीन और इंफ्रारेड टेलिस्कोप हमें धूल और गैस के पर्दों

19
00:02:21,000 --> 00:02:25,000
से पार हमारी गैलेक्सी के केंद्र की खोज करने में मदद देते हैं.

20
00:02:28,500 --> 00:02:37,000
गैस और धूल से भरपूर हमारे आकाश गंगा के केंद्र में तारे हमेशा गतिमान हैं.

21
00:03:08,500 --> 00:03:17,000
Very Large Telescope और Keck Telescope ने बीस साल से एक सौ तारों की निगरानी की है।

22
00:03:20,000 --> 00:03:26,000
इन खोजों से हमारी आकाश गंगा के केंद्र में छुपे एक शक्तिशाली दैत्याकार स्वरुप के स्थान का हमने पता लगाया है।

23
00:03:26,500 --> 00:03:32,000
यह है एक कृष्ण विवर या black hole जो हमारे सूरज से चालीस लाख गुना भारी है।

24
00:03:34,000 --> 00:03:37,600
कृष्ण विवर या black hole की प्रकृति एक  रहस्य है।

25
00:03:38,000 --> 00:03:44,800
महान वैज्ञानिकों को चकित कर ये विज्ञान कथाओं के अंक बने हैं.

26
00:03:45,000 --> 00:03:49,500
ये black hole उनके पथ में आनेवाले सभी पदार्थ अपने में खींच लेते हैं.

27
00:03:49,500 --> 00:03:57,500
हमारी गैलेक्सी के सब से दिलचस्प तारों में से कुछ तारे इस black hole के गुरुत्वाकर्षण से बंधे हैं.

28
00:03:58,000 --> 00:04:03,000
यह कृष्ण विवर तारों के घूमने से संतुष्ट नहीं है।

29
00:04:04,000 --> 00:04:08,500
पृथ्वी से कई गुना अधिक वजन वाला एक विशाल गैस बादल ,

30
00:04:08,500 --> 00:04:12,000
इस अदृश्य जगह की दिशा में तेजी से ,

31
00:04:12,000 --> 00:04:17,800
80  लाख किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से , अपनी बर्बादी की ओर बढ़ रहा है।

32
00:04:22,000 --> 00:04:29,800
आकाश गंगा के केंद्र के तारों के अध्ययन से हम ने उसके दिल की रहस्यमय शक्ति खोज निकाली है।

33
00:04:31,000 --> 00:04:33,900
लेकिन यात्रा यहीं खत्म नहीं होती। केंद्र से पीछे हटकर ,

34
00:04:35,000 --> 00:04:44,000
आधुनिक इंफ्रारेड टिप्पणियों से आकाश गंगा के छुपे विशाल भाग अनावरित हुए हैं।

35
00:04:45,000 --> 00:04:52,000
Very Large Telescope का पड़ोसी VISTA है दुनिया का सबसे शक्तिशाली इंफ्रारेड सर्वे टेलिस्कोप।

36
00:04:53,000 --> 00:04:57,000
VISTA से पाई गयी जानकारी हमारी दृष्टिकोण को एक दम बदल डालती है।  …

37
00:04:59,000 --> 00:05:06,000
VISTA की इंफ्रारेड या अवरक्त दृष्टि में धूल के पर्दों के अंदर से हम देख पाते हैं.

38
00:05:07,000 --> 00:05:14,000
आकाश के कई क्षेत्रों को छुपाने वाले धूल के अँधेरे बादल अब गायब हो रहे हैं.

39
00:05:16,000 --> 00:05:21,000
यह चित्र सबसे बड़े खगोलीय चित्रों में से एक है,

40
00:05:21,000 --> 00:05:24,000
840 लाख तारे इसमें शामिल हैं .

41
00:05:25,000 --> 00:05:31,000
840 लाख तारे - 840 लाख रहस्यों के साथ.

42
00:05:31,000 --> 00:05:35,700
क्या उनके भी ग्रह - उपग्रह आदि  हैं? क्या उधर पानी है?

43
00:05:36,500 --> 00:05:37,830
क्या जीव-जंतु उधर रह सकते हैं?

44
00:05:48,000 --> 00:05:51,700
हमारी आकाश गंगा के रहस्यों में हम ने बहुत गहराई में

45
00:05:51,700 --> 00:05:57,100
खोज की है, कई प्रश्नों के समाधान पाये हैं, और लाखों नई पहेलियाँ भी पाईं हैं.

46
00:06:00,000 --> 00:06:05,000
ईसो की दूरबीन आसमान की गहराईयों की खोज में निरंतर लगी हैं,

47
00:06:05,500 --> 00:06:12,000
आकाश गंगा के रहस्यों की खोज में.

48
00:06:21,090 --> 00:06:31,200
ESO के द्वारा ट्रांसक्रिप्शन; अनुवाद के द्वारा -

